Photo GalleryPublic Sector News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडियन ऑयल ने लखनऊ में पहला पूर्णता “एक शिफ्ट में महिलाओं द्वारा संचालित पेट्रोल पम्प” शुरू किया

08iocl womens day

08मार्च 2021,लखनऊ:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने आज अपने लखनऊ स्थित शिव फिलिंग स्टेशन,खरगापुर गोमती नगर एक्सटेंशन, पेट्रोल-पम्पको महिलाओं को समर्पित किया। यह पम्प लखनऊ का पहला पूर्णता एक शिफ्ट में महिलाओं द्वारा संचालित पेट्रोल पम्प होगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य सूचना आयुक्त सुश्री किरण बाला चौधरी ने इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1, डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी गढ़ की उपस्थिति में समारोह का उद्घाटन किया और महिला ग्राहकों के लिए सैनिटेरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का उद्घाटन कर महिला ग्राहकों को समर्पित किया जो कि महिला सशक्तिकरण की तरफ एक अनूठी पहल है।

महिला ग्राहक परिचारकों की सरहना करते हुए सुश्री किरण बाला चौधरी ने कहा कि इंडियन ऑयल द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम सराहनीय है। स्वचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन आसानी से और सुविधा के साथ 24X7 घण्टे अच्छी गुणवत्ता वाले सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए एक उत्तम पहल है।एक दस का सिक्का डाल कर तुरंत ही हमारी महिला बहनों को एक सैनिटरी नैपकिन उपलभ्ध हो जाएगा ।

08iocl womens day1

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने कहा किइंडियन ऑयल अपने ग्राहकों को सदैव बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हम लखनऊ के इस पेट्रोल-पम्प से भारत की स्त्री-शक्ति के बढ़ते कदमों को और मजबूत करने की दिशा में समर्पित हो रहे है । शुरुवात में यहा एक शिफ्ट में सभी प्रकार की सेवाओं का संचालन विशेषकर महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। इससे महिला ग्राहकों को विशेष और बेहतर सेवा दे पाने में हम सफल होंगे, ऐसी हम आशा करते हैं।

उन्होने यह भी बताया की आज इस अवसर पर शिव फिलिंग स्टेशन के अलावा हमारे आठ स्थायी कंपनी द्वारा संचालित एवं एक अन्य पम्प पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का शुभारंभ हो रहा है। पूरे प्रदेश में अभी केवल लखनऊ में ही इतने अधिक पम्पों पर यह सुविधा उपलब्ध है । इस अवसर पर उन्होंने पम्प पर कार्यरत महिला-कर्मचारियों एवं महिला व्यापारियों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री सुब्रत कर,मुख्य महाप्रबंधक(खुदरा बिक्री);श्री पी के चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (संचालन); श्री सी के जैन, महाप्रबंधक (वित्त); श्री मनीष अग्रवाल,सीडीआरएसएम, लखनऊ डीओ; श्री उपांश कुमार,वरिष्ठ प्रबन्धक(खुदरा बिक्री), लखनऊ डीओऔर अन्य अधिकारीगण तथा महिला ग्राहक भी उपस्थित थे।

Related posts

Back to top