NHPC, India’s premier hydropower company organized a free medical camp at Pali village, Faridabad on 27th February 2020 under its CSR-SD scheme. The camp was inaugurated by Dr. Krishna Kumar, Civil Surgeon, B.K. Civil Hospital. Dr. Kamla Fartyal, Chief General Manager (Medical Services), NHPC, Dr. Rakesh Ranjan, Senior DCMO, NHPC, Dr.Ram Bhagat, DCMO and Malaria In-charge, B.K. Civil Hospital, Faridabad and Dr. Bina Rastogi from Pali PHC alongwith NHPC paramedical staff and doctors from Sarvodaya Hospital, Faridabad and Centre for Sight, Faridabad were also present during the camp. The camp was organized by NHPC in association with Civil Hospital, Health Department Faridabad, Sarvodaya Hospital, Faridabad and Centre for Sight, Faridabad.
The camp was highly successful and 650 patients from the nearby areas availed the free medical consultation. During the camp free medical consultation was given on heart disease, gynecology, pediatrics, eye, orthopedics etc. and blood sugar, blood pressure, ECG etc. tests were conducted and necessary free medicines were also provided as per the requirement. During the camp, patients also underwent eye examination, out of whom 176 patients were provided spectacles free of cost.
एनएचपीसी द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी और भारत सरकार का एक ‘मिनिरत्न” श्रेणी-I उपक्रम एनएचपीसी ने अपने सीएसआर-एसडी स्कीम के तहत 27 फरवरी 2020 को पाली गांव, फरीदाबाद में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, बी.के. अस्पताल द्वारा किया गया। इस शिविर में एनएचपीसी की मुख्य महाप्रबंधक (मेडिकल सेवाएं) डॉ. कमला फरत्याल, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश रंजन, बी.के. सिविल अस्पताल के डीसीएमओ व मलेरिया प्रभारी डॉ. राम भगत एवं पाली पीएचसी से डॉ. बीना रस्तोगी के साथ एनएचपीसी की पैरामेडिकल टीम व सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टर उपस्थित थे। इस शिविर का आयोजन एनएचपीसी द्वारा सिविल अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग फ़रीदाबाद, सर्वोदय अस्पताल, फरीदाबाद व सेंटर फॉर साइट, फरीदाबाद के सहयोग से किया गया।
यह चिकित्सा शिविर बेहद सफल रहा और इसका 650 मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर के दौरान हृदय रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, आंख, हड्डी रोग विशेषज्ञों ने निशुल्क चिकित्सा सलाह दी। इस अवसर पर आवश्यकतानुसार ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर, ईसीजी आदि टेस्ट किए गए तथा आवश्यक दवाइयाँ निशुल्क प्रदान की गई। कैंप में रोगियों की आँखों की जांच की गई जिनमें से 176 रोगियों को चश्में भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाए गए।

