नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), दिल्ली द्वारा पावरग्रिड, उत्तरी क्षेत्र-1, मुख्यालय, नई दिल्ली को राजभाषा के क्षेत्र में वर्ष 2017 का उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु ‘नराकास राजभाषा शील्ड – प्रथम पुरस्कार” एवं नराकास के तत्वावधान आयोजित आशु-भाषण प्रतियोगिता हेतु आयोजक शील्ड से सम्मानित किया गया|
यह पुरस्कार नराकास (उपक्रम), दिल्ली द्वारा आयोजित 46 वीं बैठक में प्रभास कुमार झा, सचिव (राजभाषा) एवं पी. के. सिंह, अध्यक्ष, नराकास (उपक्रम) दिल्ली व चेयरमेन, सेल के कर-कमलों द्वारा पावरग्रिड,उत्तरी क्षेत्र-1 के एच. के मलिक, कार्यपालक निदेशक, स्टेनली मैथ्यूज,उप महाप्रबंधक (मा. सं.) एवं लता अम्बवानी,सहा. राजभाषा अधिकारी को प्रदान किया गया| नराकास, दिल्ली के तत्वावधान आयोजित प्रतियोगिताओं में पावरग्रिड की शिखा सिंह को निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, मयंक मोहन राय को कहानी वाचन प्रतियोगिता में प्रथम प्रोत्साहन पुरस्कार तथा अमिताब श्रीवास्तव को राजभाषा नीति ज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया|पावरग्रिड उत्तरी क्षेत्र-1 के लिए यह उपलब्धि अति महत्वपूर्ण है क्योंकि पावरग्रिड के क्षेत्रीय कार्यालय की प्रतिस्पर्धा दिल्ली के 62 केंद्रीय निगमित कार्यालयों/उपक्रमों के साथ थी|

