Public Sector News

Annual General Meeting of Punjab National Bank

The 14th Annual General Meeting of Punjab National Bank was held in Delhi on 30th June, 2015. The meeting was chaired by Shri Gauri Shankar, MD & CEO of the Bank, which was also attended by other Directors of the Bank. The MD & CEO responded to the queries and suggestions made by Shareholders in the meeting.

04pnb_press

The shareholders were informed about bank’s performance for the year 2014-15, guidance for the current year and various new initiatives taken by the bank for improving the business parameters and more particularly enhancing customer satisfaction through more digitalized banking.

The bank has proposed passing of resolutions approving the financial results for the year ended 31 March 2015 besides declaration of dividend of Rs.3.30 per share recommended by the Board. The bank was also conducting election to fill the vacancy of one shareholder director in the bank.

The Bank had given the facility of remote e-voting for the resolutions proposed in the AGM through CDSL from 27.6.2105 to 29.6.2015. Those shareholders who had not cast their remote e-voting were given the facility of voting through physical ballot papers

After receipt of the voting results from the scrutinizer, the bank has informed that the resolutions approving the financial results and dividend of Rs.3.30 per share have been approved by the shareholders.

The shareholders have also elected Shri Rajinder Mohan Singh from Amritsar as shareholder director of the bank with effect from 01.07.2015 for a period of 3 years up to 30.6.2018.

 

प्रेस विज्ञप्ति

पंजाब नैशनल बैंक की 14वीं वार्षिक आम बैठक दि:30.06.2015 को दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता श्री गौरी शंकर, प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा की गई । इस बैठक में बैंक के अन्य निदेशक भी उपस्थित रहे। प्रबन्ध निदेशक एवं मु.का.अधि. ने बैठक में शेयरधारकों के प्रश्नों का जवाब दिया ।

शेयरधारकों को वर्ष 2014-15 की बैंक की उपलब्धियों, चालू वित्त वर्ष के लिए दिशानिर्देश तथा बैंक द्वारा कारोबार पैरामीटरों में सुधार हेतु विभिन्न नई पहलें, और अधिक डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से ग्राहक संतुष्टिकरण को और अधिक व्यावहारिक बनाने के विषय में सूचित किया गया ।

बैंक ने बोर्ड द्वारा संस्तुत किए गए रु.3.30 प्रति शेयर लाभांश की घोषणा के अतिरिक्त दिनांक 31 मार्च, 2015 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए वित्तीय परिणामों के संकल्प को पारित करने का प्रस्ताव दिया है। बैंक ने अपने एक शेयरधारक निदेशक के खाली पद को भरने के लिए चुनाव का भी आयोजन किया।

बैंक ने 27.06.2015 से 29.06.2015 तक सीडीएसएल के माध्यम से एजीएम में संकल्प प्रस्ताव के लिए रिमोट ई-वोटिंग की सुविधा प्रदान की। उन शेयरधारकों को जो अपना मत रिमोट ई-वोटिंग के माध्यम से नहीं कर पाये उन्हें अपना मत भौंतिक बैलेट पेपर के माध्यम से देने की सुविधा प्रदान की गई।

संवीक्षकों से मतदान परिणाम को प्राप्त करने के पश्चात बैंक ने सूचित किया कि शेयरधारकों ने वित्तीय परिणामों का संकल्प पारित किया और रु.3.30 प्रति शेयर लाभांश को अनुमोदित किया।

शेयरधारकों ने दिनांक 01.07.2015 से 30.06.2018 तक तीन वर्ष की अवधि के लिए बैंक के शेयरधारक निदेशक के रुप में अमृतसर से श्री राजेन्द्र मोहन सिंह का चुनाव भी किया।

Related posts

Back to top