श्री गौरी शंकर, प्रबंध निदेशक और सीईओ, पंजाब नैशनल बैंक ने 13 जून, 2015 को दीक्षांत समारोह हॉल, मुंबई विश्वविद्यालय में आयोजित टाउन हॉल बैठक को संबोधित किया। चंडीगढ़, नई दिल्ली और धर्मशाला में आयोजित बैठकों के बाद यह क्रम में चौथी बैठक थी। मुंबई के इस बैठक में मुंबई के विभिन्न शाखाओं में कार्यरत एवं सभी संवर्गों में से 850 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
यह बैठक सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए प्रबंध निदेशक और सीईओ द्वारा एक मानव संसाधन पहल थी। इसका उद्देश्य बेहतर ग्राहक सेवा की आवश्यकता, एनपीए में कमी, कारोबार वृद्धि और ऋण वितरण को प्रमुखता देना था।बैठक एक संवादात्मक सत्र था जिसमें स्टाफ सदस्यों नेउत्साहपूर्वक भाग लिया। मुंबई के दोनों मंडलों के कार्य निष्पादन पर चर्चा की गई और कारोबार वृद्धि हेतु आगे सुधार के लिए स्टाफ के सुझावों को भी लागू किया गया।
इस अवसर पर श्री विवेक झा, फील्ड महाप्रबंधक, मुंबई ने बैंक को आगे ले जाने के लिए अपने विचारों को साझा किया। टाउन हॉल बैठक का मानव संसाधन पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव बना रहा। सकारात्मक परिणाम को ध्यान में रखते हुए, बैंक, कर्मचारियों को प्रेरित करने और बैंक के सर्वांगीण भविष्य के विकास में उन्हें शामिल करने के लिए सभी महत्वपूर्ण केन्द्रों पर ऐसी बैठकों की योजना बना रहा है।

