आरईसी की सीएसआर पहलों के अंतर्गत वीरखेडा इंटर कॉलेज के नवीनीकरण एवं विकास कार्यो का उद्घाटन माननीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्रप्रभार)औरनागरविमाननराज्यमंत्री,डॉ.महेशशर्माजी के कर कमलों द्वारा दिनाँक 10 जून 2015 को वीरखेड़ा, बुलंदशहर मे सम्पन्न हुआ। इस समारोह मे आरईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारीगण, वीरखेड़ा जिले के गणमान्य अतिथि, भारी तादाद मे आए वीरखेड़ा के निवासी एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे। इस समारोह के दौरान माननीय मंत्री जी ने वृक्षारोपण भी किया।
आरईसी ने अपनी सीएसआर की पहलों के अंतर्गत इस परियोजना के लिए 40 लाख रुपये की राशि आबंटित की है, जिसमे एक नये पुस्तकालय, कक्षाएं, खेल का मैदान एवं चारदीवारी, बालक एवं बालिकाओं हेतु शौचालय ब्लॉक, प्रयोगशाला तथा साइकिल स्टैंड, कक्षाओं हेतु फर्नीचर, इत्यादि का प्रावधान किया गया है, जिनके फलस्वरूप वीरखेड़ा इंटर कालेज के आधुनिकीकरण और उसे पूर्णतया नया रूप देने की दिशा में योगदान दिया है।
आरईसी द्वारा इससे पूर्व भी बुलंदशहर में सीएसआर का एक और कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसके अंतर्गत एलिमको (भारत सरकार का उपक्रम) के सहयोग से 500 से अधिक गरीब वर्गो के विकलांग लाभार्थियो को सहायक एड्स एवं उपकरणो का आबंटन किया गया था। जिसके फलस्वरूप वे भी समाज मे स्वतंत्र एवं सम्मानजनक रूप से अपनी जिंदगी व्यय कर पा रहे है और उनकी आर्थिक स्थिति मे भी सुधार होने की पूर्ण आशा है।
इसके अतिरिक्त हाल ही में प्रधानमंत्री जी के स्वछता अभियान के अंतर्गत आरईसी ने 6 राज्यो के 32 जिलो के सरकारी स्कूलो में लगभग 10000 शौचालय बनवाने की परियोजना भी प्रारम्भ की है। जिससे इन क्षेत्रो की बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और विशेष रूप से छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जिसने भारत में ग्रामीण विद्युतीकरण का वित्तपोषण करने के लिए अपने प्रचालन शुरू किए थे। आरईसी, विद्युत मूलभूत और आवास विद्युतीकरण के सृजन/आवर्धन/उन्नयनीकरण के लिए भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी भी है। यह देश में विद्युत क्षेत्र के विकास हेतु परियोजनाओं के निर्माण के लिए राज्य की विद्युत यूटिलिटियों, राज्य सरकार के विभागों और संयुक्त क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र के प्रोमोटरों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं।
आरईसी पिछले कई वर्षो से अपनी सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत स्कूलों/कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं का विकास करते हुए शिक्षा में सहयोग दे

