आरईसी, कारपोरेट कार्यालय में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने दिनांक 14.09.2015 को दीप प्रज्ज्वलित कर हिंदीपखवाड़ा का शुभारंभ किया |इस अवसर पर आरईसी के निदेशक (तकनीकी), निदेशक (वित्त), मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे|अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने राजभाषा के प्रति अपने दायित्व के निर्वहन के लिए अधि./कर्म.से अपील की तथा कार्यालय का अधिकाधिक कार्य हिंदी में करने के लिए उन्हें प्रेरित किया |
कारपोरेट कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा 14 से 28 सितंबर, 2015 तक मनाया जाएगा तथा इस अवसर पर विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा |

