38.6 C
New Delhi
June 8, 2026
News from StatesSlider

नई दिल्ली -पटना के बीच चलेगी गतिशक्ति स्‍पेशल रेलगाड़ी (12फेरे )

railways

नई दिल्‍ली, दिनांक 03.11.2023: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगामी त्‍यौहारों के मद्देनज़र रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे नई दिल्ली -पटना के बीच 02246 /02245 गतिशक्ति स्‍पेशल सुपरफास्‍ट रेलगाड़ी का संचालन निम्‍नानुसार करेगी:-

02246 नई दिल्ली –पटना जं0 आरक्षित सुपरफास्‍ट गतिशक्ति स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक 10.11.2023,11.11.2023, 14.11.2023, 15.11.2023,16.11.2023 और 17.11.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.45 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन दोपहर 03.50 बजे पटना जं0 पहुँचेगी । वापसी दिशा में 02245 पटना जं0- नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्‍ट गतिशक्ति स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक 11.11.2023,12.11.2023, 15.11.2023, 16.11.2023,17.11.2023 और 18.11.2023 को पटना जं0 से सांय 07.00 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी ।

इकोनॉमी वातानुकू‍लित डिब्‍बों वाली यह स्‍पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कानपुर सेन्‍ट्रल, प्रयागराज जं0, पं0 दीन दयाल उपाध्‍याय जं0, बक्सर, आरा  और दानापुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।