41.5 C
New Delhi
June 4, 2026
National NewsSlider

उदयपुर सिटी –ऊधमपुर के बीच चलेगी समर स्पेशल रेलगाड़ियाँ

17railway

नई दिल्ली, दिनाँक 03.07.2023

  सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने उदयपुर सिटी –ऊधमपुर के बीच निम्नानुसार 09655/09656 समर स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है:-

● 09655/09656 उदयपुर सिटी –ऊधमपुर- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी (08 फेरे)

09655 उदयपुर सिटी –ऊधमपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 04.07.2023. से 25.07.2023 तक प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर सिटी से साँय 04.05 बजे प्रस्थान कर यात्रा के दूसरे दिन साँय 06:05 बजे ऊधमपुर पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09656 ऊधमपुर- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 05.07.2023. से 26.07.2023 तक प्रत्येक बुद्धवार को ऊधमपुर से रात्रि 10.05 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन मध्य रात्रि 00.25 बजे उदयपुर सिटी पहूँचेगी |

वातानुकूलित शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे राणा प्रताप नगर , मावली जं०, चंदेरिया , भीलवाड़ा , बिजयनगर , नसीराबाद , अजमेर , किशनगढ़, जयपुर , गांधी नगर जयपुर , बांदीकुई जं०, अलवर , खैरथल , रेवाड़ी , चरखी दादरी , भिवानी, हांसी , हिसार , लुधियाना , जलंधर. तथा जम्मू तवी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |