InternationalNational NewsPhoto Gallery

हाइफा युद्ध के शहीदों को जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को इजरायल के हाइफा शहर में हाइफा युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 23 सितंबर 1918 को हुई इस लड़ाई में जोधपुर, हैदराबाद और मैसूर की सैन्य टुकड़ियों ने भाग लिया था।

israel shekhawat1 e1574220169611

जोधपुर रियासत के सेनापति कैप्टन दलपत सिंह के नेतृत्व में सैनिकों ने भालों, तलवारों और घोड़ों के सहारे जर्मनी-तुर्की सेना की मशीगनों से लैस सेना को धूल चटा दी थी और हाइफा को तुर्की से मुक्त कराया था। इस युद्ध में 44 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे। जलशक्ति मंत्री इनदिनों इजरायल की यात्रा पर हैं।

Related posts