40.7 C
New Delhi
June 20, 2026
Public Sector News

PNB Organised Diwali Mela

Usha Ananthasubramanian MD &CEO of  Punjab National  Bank inaugurated Deepawali Mela at Chanakyapuri, New Delhi. PNB Prerna organized Diwali Mela on 1st November, 2015. In her address,   Usha Ananthasubramanian mentioned that this is bank’s maiden attempt for providing platform to the NGOs and Self Help Groups (SHG) in Delhi and NCR to promote their products.  Bank intends to organise Diwali Mela on the much bigger scale by involving large number of NGOs from different states from next year.  On this occasion, Sunita Rani Gupta, Srilaxmi, Vice Presidents of PNB Prerna and other PNB Prerna members were also present.

13pnb_diwali_mela

Asha Yaduvanshi, President of PNB Prerna Delhi  informed that in the Mela Bank  has provided stalls to over 25 NGOs/SHGs to showcase their products like diyas, candels, handicrafts, clothes etc. in order to attract large gathering, Bank organized attractive magic show, puppet show, health check up camp besides various games and food stalls.  Large number of people from nearby areas alongwith their families enjoyed activities and purchased products of NGOs/ SHGs for forthcoming Diwali Festival.

——————————————————

पीएनबी द्वारा दीपावली मेले का आयोजन

श्रीमती उषा अनंतसुब्रह्मण्‍यन, एमडी एवं सीईओ, पंजाब नैशनल बैंक ने चाणक्‍यपुरी, नई दिल्‍ली में दीपावली मेले का शुभारंभ किया। पीएनबी प्रेरणा ने 1 नवंबर 2015 को दीपावली मेले का आयोजन किया। श्रीमती उषा अनंतसुब्रह्मण्‍यन ने अपने संबोधन में बताया कि दिल्‍ली तथा एनसीआर में एनजीओ और स्‍वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को अपने उत्‍पादों को बढ़ावा देने के लिए एक प्‍लेटफार्म प्रदान करने का यह बैंक का पहला प्रयास है। अगले वर्ष से विभिन्‍न राज्‍यों के बड़ी संख्‍या में एनजीओ को शामिल करके बड़े स्‍तर पर दीपावली मेले के आयोजन पर बैंक विचार कर रहा है। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता रानी गुप्‍ता, श्रीमती श्रीलक्ष्‍मी, उपाध्‍यक्षा, पीएनबी प्रेरणा तथा पीएनबी प्रेरणा के अन्‍य सदस्‍य उपस्थित थे।

श्रीमती आशा यदुवंशी, अध्‍यक्षा, पीएनबी प्रेरणा दिल्‍ली ने बताया कि मेले में बैंक ने 25 से अधिक एनजीओ/एसएचजी को अपने उत्‍पाद जैसे- दिया, मोमबत्‍ती, हैंडीक्राफ्ट, वस्‍त्र आदि को प्रदर्शित करने के लिए स्‍टॉल प्रदान किए। बड़ी संख्‍या में लोगों को आकर्षित करने के लिए बैंक ने विभिन्‍न गेम्‍स तथा फूड स्‍टॉल्‍स के साथ-साथ मैजिक शो, कठपुतली शो, स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविरों का आयोजन किया। बड़ी संख्‍या में आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने अपने परिवारजनों के साथ गतिविधियों का आनंद उठाया तथा आने वाले दीपावली त्‍योहार के लिए एनजीओ/एसएचजी के उत्‍पादों को खरीदा।