Faridabad, Nov 07: NHPC, India’s premier hydropower company, has registered the highest ever half yearly Standalone Profit after Tax (PAT) of Rs. 2500 Crore against Standalone PAT of Rs.2483 Crore for the corresponding previous half year.
NHPC’s consolidated PAT for the current half year is Rs. 2583 Crore against Consolidated PAT of Rs. 2575 Crore for the corresponding previous half year.
The NHPC Board approved the Financial Results for the Quarter and Half Year ended 30th September, 2023 in its meeting held on 6th November 2023.
NHPC Limited is India’s premier Hydropower Company. NHPC’s total installed capacity is 7097.2 MW of renewable power (including Wind & Solar) through its 25 power stations including 1520 MW through subsidiary company.
एनएचपीसी ने 30 सितंबर, 2023 को समाप्त छमाही के लिए अब तक का सर्वाधिक वित्तीय निष्पादन घोषित किया
भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी ने अब तक का सर्वाधिक अर्धवार्षिक एकल (स्टैंडअलोन) कर पश्चात लाभ (पीएटी) 2500 करोड़ रुपए अर्जित किया है जबकि पिछले वर्ष की इसी छमाही अवधि के लिए यह एकल (स्टैंडअलोन) कर पश्चात लाभ (पीएटी) 2483 करोड़ रुपए था ।
चालू छमाही के लिए एनएचपीसी का समेकित कर पश्चात लाभ (पीएटी) 2583 करोड़ रुपए है, जबकि पिछले वर्ष की इसी छमाही अवधि के लिए यह समेकित कर पश्चात लाभ (पीएटी) 2575 करोड़ रुपए था।
एनएचपीसी के निदेशक मंडल ने दिनांक 6 नवंबर, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में 30 सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही और छमाही के वित्तीय परिणामों को अनुमोदित किया है।
एनएचपीसी लिमिटेड भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी है। अपने 25 पावर स्टेशनों के माध्यम से एनएचपीसी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा (पवन और सौर सहित) की संस्थापित क्षमता 7097.2 मेगावाट है, जिसमें सहायक कंपनी के 1520 मेगावाट शामिल है ।







