Faridabad, Aug 17: A meeting of the Hindi Salahkar Samiti of Ministry of Power was organized on August 17th, 2023 at Hotel Ashok, New Delhi under the Chairmanship of R.K Singh, Union Minister of Power, New and Renewable Energy. On this occasion, NHPC was conferred with Second prize under NTPC Rajbhasha Shield Award Scheme for the year 2021-22 as well as Second prize for 2022-23 for excellent implementation of Rajbasha by Hon’ble Union Minister of Power. The awards were received by Uttam Lal, Director (Personnel), NHPC from the Hon’ble Union Minister of Power.
During the meeting, Ashish Upadhyaya, Special Secretary & Financial Adviser, Ministry of Power and Department of Official Language, senior officials of Ministry of Home Affairs and members of Hindi Salahkar Samiti were also present. Executive Director (Human Resource), General Manager (Human Resource) and Incharge (Rajbasha) from NHPC were also present. The heads and representatives of the undertakings under Ministry of Power were also present in the meeting.
एनएचपीसी ‘राजभाषा शील्ड’ से सम्मानित
श्री आर.के.सिंह माननीय केन्द्रीय मंत्री, विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा की अध्यक्षता में दिनांक 17 अगस्त 2023 को होटल अशोक, नई दिल्ली में विद्युत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय विद्युत मंत्री द्वारा एनएचपीसी को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु एनटीपीसी राजभाषा शील्ड पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के लिए द्वितीय पुरस्कार एवं वर्ष 2022-23 के लिए भी द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी ने माननीय मंत्री जी के कर-कमलों से प्राप्त किए।
उक्त बैठक में श्री आशीष उपाध्याय, विशेष सचिव व वित्तीय सलाहकार, विद्युत मंत्रालय व राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी व समिति के सम्मानित सदस्य भी उपस्थित थे। इस दौरान एनएचपीसी की ओर से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एवं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) व प्रभारी (राजभाषा) भी उपस्थित थे। इस बैठक में विद्युत मंत्रालय के नियंत्रणाधीन उपक्रमों के प्रमुख व प्रतिनिधि भी शामिल थे।







