Public Sector NewsSlider

एनबीसीसी ने दिनांक 30.09.2023 को समाप्त छमाही के लिए वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कर पश्चात लाभ में 72.08% की वृद्धि दर्ज की 

NBCC reports 25 pc rise in Q3 profit, announces interim dividend
नई दिल्ली: 09.11.2023: वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली छमाही की विशेषताएं   एकल 1. वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कर पूर्व लाभ (पी.बी.टी.) में 65.81% की वृद्धि 2. वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कर पश्चात लाभ (पी.ए.टी.) में 72.08% की वृद्धि   समेकित 1. वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कर पूर्व लाभ (पी.बी.टी.) में 65.76% की वृद्धि 2. वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कर पश्चात लाभ (पी.ए.टी.) में 71.52% की वृद्धि 

निदेशक मंडल ने गुरुवार अर्थात 09 नवंबर, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में 30 सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए कंपनी के वित्तीय परिणामों को अनुमोदित किया। कंपनी ने एकल आधार पर 187.75 करोड़ रुपये का और समेकित आधार पर 208.56 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ (पी.बी.टी.) दर्ज किया जो दिनांक 30.09.2023 को समाप्त छमाही के लिए वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 65.81% और 65.76% की वृद्धि को दर्शाता है। 

कंपनी ने 30.09.2023 को समाप्त छमाही के लिए एकल आधार पर 148.40 करोड़ रुपये और समेकित आधार पर 159.31 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (पी.ए.टी.) अर्जित किया, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 72.08%  और 71.52% की वृद्धि को दर्शाता है।  अवसंरचना परियोजनाओं के लिए सरकार के एक अधिमान्य भागीदार, एनबीसीसी का 93.22% व्यापार राजस्व समेकित आधार पर पी.एमसी खंड और पुनर्विकास कार्य से आता है।