34.3 C
New Delhi
June 20, 2026
National NewsSlider

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे ने “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया

31celebrate

नई दिल्ली, दिनांक : 31.10.2023: आज, उत्तर रेलवे ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया। इस अवसर पर, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभन चौधुरी ने स्टेट एंट्री रोड नई दिल्ली में उत्तर रेलवे मुख्यालय कार्यालय और दिल्ली मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को “एकता शपथ” दिलाई। श्री ए. के. सिंघल, अपर महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, श्री सुखविंदर सिंह मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली और दिल्ली मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

            रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभन चौधुरी द्वारा "रन फॉर यूनिटी" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया | जिसमें उत्तर रेलवे और दिल्ली मंडल के लगभग 200 अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टेट एंट्री रोड, कनॉट प्लेस इनर सर्कल और फिर वापसी में दौड़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।