Public Sector NewsSlider

MRPL conducts Jago Hindustani Programme in St Agnes College Mangalore

mrpl conduct2

New Delhi, June 21: हिंदी और राजभाषा नीतियों के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने के लिए, एमआरपीएल द्वारा सेंट एग्नेस पीयू कॉलेज, मंगलूरु के सहयोग से छात्रों के लिए दिनांक 19.06.2024 को महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मण्डली स्वरनिनाद द्वारा देशप्रेम के ओत प्रोत  हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘जागो हिंदुस्तानी’ का आयोजन किया गया।

mrpl conduct jago hindustan

To accelerate the promotion and propagation of Hindi and the Official Language policies, ‘Jago Hindustani’ a Hindi Cultural program by Swaraninad was organised on 19.06.2024 by MRPL in association with St. Agnes PU College, Mangalore for the students.

श्री संजय वर्मा, निदेशक (रिफाइनरी)ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। Sanjay Varma, Director (Refinery) inaugurated the program.

श्री अनिर्बन विश्वास, उप निदेशक (कार्यान्वयन), क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (दक्षिण), गृह मंत्रालय ने अपने मुख्य अतिथि संबोधन में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने में एमआरपीएल के प्रयासों की सराहना की। विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र की सेवा में एमआरपीएल के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने राष्ट्रीय संपर्क भाषाहिंदी के माध्यम से लोगों को करीब लाने में एमआरपीएल के प्रयासों को रेखांकित किया।

mrpl conduct1

Anirban Vishwas, Deputy Director (Implementation), Regional Implementation Office (South), MHA, in his Chief Guest address lauded the efforts of MRPL in promoting the Hindi Language. Highlighting the contribution of MRPL in serving the nation in various spheres, he underlined the efforts of MRPL in bringing people closer through the National link language, Hindi.

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री सौम्या चंद्राकर तथा महाप्रबंधक (सीसी) डॉ. रूडोल्फ वी.जे. नोरोन्हा उपस्थित थे। मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) डॉ. बी.आर. पाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।

Saumya Chandraker, GM (HR) and DR. Rudolph V.J. Noronha, GM (CC) were present. Dr. B. R. Pal, Chief Manager (OL) welcomed the guests and highlighted the outline of the program.

इस कार्यक्रम में पहली बार एमआरपीएल ने अपने परिसर के बाहर हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कुल 775 छात्रों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, एमआरपीएल राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हिंदी पखवाड़ा, हिंदी दिवस, विश्व हिंदी दिवस, हिंदी संगोष्ठियाँ, हिंदी कार्यशालाएँ और हिंदी हास्य कवि सम्मेलन जैसे विभिन्न आंतरिक कार्यक्रमों का सक्रिय रूप से आयोजन करता रहा है।

This event marked the first time MRPL organized a Hindi cultural program outside its premises, with a total of 775 students participating. Additionally, MRPL has been actively organizing various internal programs such as Hindi Fortnight, Hindi Diwas, Vishwa Hindi Diwas, Hindi Seminars, Hindi Workshops, and Hindi Hasya Kavi Sammelanto promote Official Language,Hindi. सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम होने के नाते एमआरपीएल की सार्वजनिक मंच पर हिंदी को बढ़ावा देने की पहल की अत्यधिक सराहना की गई।MRPL being a Public Sector Industry,initiative to promote Hindi on the public platform was highly appreciated.

Related posts

Back to top