A Memorandum of Understanding (MoU) was signed between NHPC Limited and Rajasthan Association (Regd.) on 28.06.2023 at NHPC Corporate Office under CSR initiative of NHPC.
The MoU was signed in the august presence of Uttam Lal, Director (Personnel) and ED (CSR & SD) by Group Deputy General Manager (HR), CSR & SD, NHPC and President of Rajasthan Association. All the officers of NHPC CSR Department and the General Secretary, Treasurer and Project President of the Rajasthan Association were also present on the occasion. Under this MoU, the work of running and providing capital items for the school for mentally challenged children run by Rajasthan Association in Faridabad will be done under NHPC CSR scheme.
एनएचपीसी की सीएसआर पहल के अंतर्गत एनएचपीसी और राजस्थान एसोशिएशन (पंजि.) के बीच मानसिक रूप से बाधित बच्चों के स्कूल के संचालन एवं पूंजीगत वस्तुएँ प्रदान करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
एनएचपीसी लिमिटेड और राजस्थान एसोशिएशन (पंजि.) के बीच एनएचपीसी की सीएसआर पहल के तहत एनएचपीसी निगम मुख्यालय में दिनांक 28.06.2023 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी एवं कार्यपालक निदेशक (सीएसआर एवं एसडी), एनएचपीसी की गरिमामयी उपस्थिति में ग्रुप उप महाप्रबंधक (मा.सं), सीएसआर एवं एसडी, एनएचपीसी और अध्यक्ष, राजस्थान एसोशिएशन द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर सीएसआर विभाग के सभी अधिकारी और राजस्थान एसोशिएशन के महासचिव, कोषाध्यक्ष व परियोजना अध्यक्ष भी उपस्थित थे। इस एमओयू के तहत राजस्थान एसोशिएशन द्वारा संचालित फ़रीदाबाद में स्थित मानसिक रूप से बाधित बच्चों (मेंटली चैलेंज्ड चिल्ड्रेन) के स्कूल के संचालन एवं पूंजीगत वस्तुएँ प्रदान करने का कार्य एनएचपीसी सीएसआर नीति के तहत करवाया जाएगा।







