Public Sector NewsSlider

Meeting of Director (Tech.), NHPC with CEO, IBN, Govt of Nepal

Meeting of Director (Tech.), NHPC with CEO, IBN, Govt of Nepal

Faridabad,: Aug 04: Suprakash Adhikari, Director (Tech.), NHPC held a meeting with Sushil Gyawali, Chief Executive Officer, Investment Board of Nepal, Govt of Nepal on 02.08.2025 in New Delhi. During the meeting Adhikari apprised him with the current status of NHPC Nepal Projects i.e. West Seti (800 MW) and SR-6 (460 MW) HE Projects.

He also emphasized the need to finalize concessions, to make the project commercially viable for West Seti HE Project to facilitate signing of its Project Development Agreement to enable start of implementation by January 2026. CEO, IBN agreed to accord technical sanction to the project and requested to explore ways to reduce the completion cost as given in the Final DPR submitted by NHPC.

He suggested that part debt financing of the project could be taken up by consortium of domestic lending institutions / banks at interest rates lower than that taken in the financial calculations in the DPR. Rajat Gupta, ED (SBD&C) and Rajneesh Agarwal ED (HOD- Nepal Projects) were also present during the meeting.


निदेशक (तकनीकी), एनएचपीसी की सीईओआईबीएननेपाल सरकार से मुलाकात

श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), एनएचपीसी ने 02.08.2025 को नई दिल्ली में नेपाल सरकार के निवेश बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील ग्येवली के साथ बैठक की। बैठक के दौरान श्री अधिकारी ने उन्हें एनएचपीसी नेपाल परियोजनाओं यानी वेस्ट सेती (800 मेगावाट) और एसआर-6 (460 मेगावाट) जलविद्युत परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

उन्होंने वेस्ट सेती जलविद्युत परियोजना के लिए परियोजना को व्यावसायिक रूप से सुकर बनाने के लिए रियायतों को अंतिम रूप देने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि जनवरी 2026 तक कार्यान्वयन शुरू करने के लिए परियोजना विकास समझौते पर हस्ताक्षर करने में सुविधा हो। सीईओ, आईबीएन ने परियोजना को तकनीकी मंजूरी देने पर सहमति व्यक्त की और एनएचपीसी द्वारा प्रस्तुत अंतिम डीपीआर में दी गई पूर्णता लागत को कम करने के तरीकों का पता लगाने का अनुरोध किया।

उन्होंने सुझाव दिया कि परियोजना का आंशिक ऋण वित्तपोषण घरेलू ऋण देने वाली संस्थाओं/ बैंकों के संघ द्वारा डीपीआर में वित्तीय गणना में ली गई ब्याज दरों से कम ब्याज दरों पर किया जा सकता है। बैठक के दौरान श्री रजत गुप्ता, कार्यपालक निदेशक (एसबीडी एंड सी) और श्री रजनीश अग्रवाल कार्यपालक निदेशक (एचओडी- नेपाल परियोजनाएं) भी उपस्थित थे।

Related posts

Back to top