New Delhi, Nov 07: Considering the ongoing agriculture season, IndianOil started a sales promotion scheme at Kisan Sewa Kendra / Rural Retail Outlets in Western Uttar Pradesh. The scheme has been rolled out at 400 rural retail outlets of IndianOil located in rural marketsspread over 33 districts of Western Uttar Pradesh and continue till 31st December 2024.

Hemant Kumar Rathore, Executive Director & State Head, UPSO II, IndianOil launched the scheme at Lakshaya Kisan Seva Kendra, Gejha, Meerut in the presence of Ajay Garg, Chief General Manager (RS), UPSO II, IndianOil, dealers of KSKs and customers.
Launching the scheme, Rathore said that IndianOil has always been pioneer in bringing out innovative solutions for rural folks and catering their fuel requirements closer to their communities through Kisan Sewa Kendra, which are helping to thrive rural economy. The scheme is aimed at supporting local communities by way of winning attractive prizes besides boosting sale through outlets in rural markets during the agricultural season.
For participating in the scheme, customers should buy fuel from these participating 400 Kisan Sewa Kendra/ RuralRetail Outlets of IndianOilbased in 33 districts of Uttar Pradesh (West) under Uttar Pradesh State Office -II. The customers need to simply scan a QR code and submit their basic details for winning exciting prizes i.e. 05 Nos. Hero motorcycles, 10 Nos. LED TVs and several other attractive rewards through lucky draw. The bumper prize of the scheme is a Tractor. The scheme is focused on customer engagement and rewarding them, and it will have significant impact on rural economy as well.
इंडियनऑयल की किसान सेवा केंद्रों पर बिक्री प्रोत्साहन योजना शुरू
नई दिल्ली : मौजूदा कृषि मौसम को ध्यान में रखते हुए, इंडियनऑयल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान सेवा केंद्र / ग्रामीण रिटेल आउटलेट पर बिक्री प्रोत्साहन योजना शुरू की। यह योजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में फैले ग्रामीण बाजारों में स्थित इंडियनऑयल के 400 ग्रामीण रिटेल आउटलेट पर शुरू की गई हैऔर यह 31 दिसंबर 2024 तक चलेगी ।
श्री हेमंत कुमार राठौड़, कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख, यूपीएसओ II, इंडियन ऑयल ने योजना का शुभारंभ श्री लक्ष्य किसान सेवा केंद्र, गेझा, मेरठ में श्री अजय गर्ग, मुख्य महाप्रबंधक (आरएस), यूपीएसओ II, इंडियन ऑयल, डीलरों और ग्राहकों की उपस्थिति में किया। योजना की शुरुआत करते हुए, श्री राठौड़ ने कहा कि इंडियनऑयल हमेशा ग्रामीण लोगों के लिए नवीन समाधान लाने और किसान सेवा केंद्रों के माध्यम से उनके समुदायों के करीब उनकी ईंधन आवश्यकताओं को पूरा करने में अग्रणी रहा है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण बाजारों में स्थित रिटेल आउटलेट के माध्यम से स्थानीय लोगों आकर्षक पुरस्कार प्रदान करने के साथ साथ कृषि मौसम के दौरान इन रिटेल आउटलेट कीबिक्री को बढ़ावा देना भी है।
इस योजना में भाग लेने के लिए, ग्राहकों को उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय -II के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में स्थित इंडियनऑयल के 400 किसान सेवा केंद्र / ग्रामीण रिटेल आउटलेट से ईंधन खरीद करना चाहिए। ग्राहकों को लकी ड्रा के माध्यम से रोमांचक पुरस्कार यानी 05 हीरो मोटरसाइकिल, 10 एलईडी टीवी और कई अन्य आकर्षक पुरस्कार जीतने के लिए सिर्फ एक क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और अपना मूल विवरण जमा करना होगा। इस योजना का बंपर पुरस्कार एक ट्रैक्टर है। यह योजना ग्राहक सहभागिता और उन्हें पुरस्कृत करने पर केंद्रित है और इसका ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।
