New Delhi, Feb 15: In a significant milestone for the University of Delhi’s expansion efforts, the “Bhoomi Poojan Ceremony” for the construction of a new Academic Building for the Faculty of Technology took place today at the North Campus of the University of Delhi. The esteemed event was graced by Prof. Yogesh Singh, the Hon’ble VC of Delhi University. K.P.Mahadevaswamy, CMD, NBCC. Saleem Ahmad, Director (Projects), NBCC along with other senior officers from both organizations were present on the occasion.
The Academic Building for the Faculty of Technology is a visionary project, with a total estimated cost of Rs. 195.65 Crore, to be executed by NBCC. Spanning approximately 285,000 sq. ft., the state-of-the-art facility will comprise classrooms, labs, workshops, HoD office, professor’s & allied staff offices, admin & accounts offices, and a multipurpose hall.
With a commitment to sustainability, the project aims to achieve a 3 Star GRIHA rating. Notable sustainable features include greywater recycling for landscape irrigation and flushing, passive design strategies, solar photovoltaic energy generation, and a rainwater harvesting system. Additionally, the building will ensure barrier-free circulation to make it accessible for all.
The University of Delhi’s endeavour to provide world-class pedagogy is further underscored by its investment in large infrastructure projects. Alongside the Academic Building for the Faculty of Technology, other major projects include the “Academic Building for Institute of Eminence” and New Hostel Buildings, collectively valued at approximately Rs. 650 Crore, all the projects are being executed by NBCC.
This new Academic Building signifies the University’s commitment to innovation, sustainability, and providing enhanced learning environments for its students and faculty.
जल्द शुरू होगा, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संकाय के लिए नए शैक्षणिक भवन का निर्माण
दिल्ली विश्वविद्यालय के विस्तार संबंधी प्रयासों के कड़ी में विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संकाय के लिए एक नए शैक्षणिक भवन के निर्माण हेतु “भूमि पूजन समारोह” दिनांक 14.02.2024 को दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में आयोजित हुआ। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की शोभा दिल्ली विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. योगेश सिंह, श्री के.पी.महादेवस्वामी, सीएमडी, एनबीसीसी एवं श्री सलीम अहमद, निदेशक (परियोजनाएं), एनबीसीसी के बढ़ाई । साथ ही इस कार्यक्रम में दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
प्रौद्योगिकी संकाय के लिए शैक्षणिक भवन 195.65 करोड़ रुपये की कुल लागत से एनबीसीसी द्वारा निष्पादित किया जा रहा है। नए भवन का कुल क्षेत्रफल लगभग 285000 वर्ग फुट होगा। यह भवन एक अत्याधुनिक भवन होगा जिसमें कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, वर्कशॉप, विभागाध्यक्ष कार्यालय, प्रोफेसर और संबद्ध स्टाफ का कार्यालय, प्रशासनिक एवं वित्त कार्यालय,बहुउद्देशीय हॉल आदि होंगे।
सस्टेनेबिलिटी के प्रति प्रतिबद्धता को बल देते हुए, इस शैक्षणिक भवन परियोजना को 3 स्टार GRIHA रेटिंग वाले बिल्डिंग बनाने का लक्ष्य है। उल्लेखनीय सस्टेनेबल(sustainable) विशेषताओं में परिदृश्य सिंचाई और फ्लशिंग, निष्क्रिय डिजाइन रणनीतियों, सौर फोटोवोल्टिक ऊर्जा उत्पादन और एक वर्षा जल संचयन प्रणाली के लिए ग्रेवाटर रीसाइक्लिंग शामिल है। इसके अतिरिक्त, भवन को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए उक्त शैक्षणिक भवन में बाधा मुक्त परिसंचरण सुनिश्चित किया जाएगा।
विश्व स्तरीय शिक्षाशास्त्र प्रदान करने के दिशा में दिल्ली विश्वविद्यालय, सिक्षा संबंधी बुनियादी ढांचों में निवेश कर रही है। प्रौद्योगिकी संकाय के लिए शैक्षणिक भवन के साथ-साथ, एनबीसीसी द्वारा एकाडमिक बिल्डिंग फॉर इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस एवं नए छात्रावास भवन के निर्माण का भी क्रियान्वयन भी कर रही है, जिनकी कुल लागत लगभग रु. 650 करोड़ रुपये है ।
यह नया शैक्षणिक भवन नवाचार, सस्टेनेबिलिटी और अपने छात्रों और संकाय के लिए उन्नत शिक्षण वातावरण प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
