Faridabad, Jan 14: R.K. Chaudhary, CMD, NHPC, outlined his vision of NHPC for the year 2025 during a special cultural programme organized at NHPC Corporate Office, Faridabad on 14th January 2025. R.P. Goyal, Director (Finance), Uttam Lal, Director (Personnel), Sanjay Kumar Singh, Director (Projects) and Santosh Kumar, CVO were present on the occasion along with other senior officers and employees. In his address, Chaudhary emphasized the importance of collective effort, skill development and timely execution of key projects to drive NHPC’s growth for the year 2025.
R.K. Chaudhary began his address by extending warm wishes for the New Year 2025 and expressing his gratitude to all NHPC employees for their continuous commitment and hard work. He highlighted that the New Year is not only a time to reflect on past achievements but also an opportunity to set fresh goals and take bold steps toward achieving them.
CMD, NHPC shared NHPC’s key goals for 2025 and emphasized upon the successful commissioning of several landmark projects, including the 2000 MW Subansiri Lower Hydroelectric Project (Assam/ Arunachal Pradesh), 800 MW Parbati-II Hydroelectric Project (Himachal Pradesh), 120 MW Rangit-IV Hydroelectric Project (Sikkim) and a 300 MW Solar Project in Rajasthan. CMD, NHPC further urged the NHPC teams across all locations to complete their various tasks on time and maintain the highest standards of quality to ensure reliable power generation throughout the year.
Shri R.K. Chaudhary concluded by wishing all employees and their families a happy and prosperous New Year, filled with success and new opportunities. During the occasion, a colourful Nritya Natika titled ‘Shri Ram’ was presented by artistes from Shri Ram Bharatiya Kala Kendra, New Delhi which highly mesmerized and enthralled the audience. The event was witnessed by NHPC employees across all locations through Webcast.
सीएमडी, एनएचपीसी का 2025 के लिए विजन: विकास, नवाचार और सतत प्रगति का वर्ष
श्री आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी ने 14 जनवरी 2025 को एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एनएचपीसी के लिए वर्ष 2025 के अपने विजन को रेखांकित किया। इस अवसर पर श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं व तकनीकी), श्री संतोष कुमार, सीवीओ तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे। श्री चौधरी महोदय ने अपने संबोधन में, इस वर्ष में एनएचपीसी के विकास को गति देने के लिए सामूहिक प्रयास, कौशल विकास और प्रमुख परियोजनाओं के समय पर निष्पादन के महत्व पर जोर दिया।
श्री आर.के. चौधरी महोदय ने अपने संबोधन की शुरुआत नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ की और एनएचपीसी के सभी कार्मिकों को उनकी निरंतर प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि नया वर्ष न केवल पिछली उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करने का समय है, बल्कि नए लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने की दिशा में साहसिक कदम उठाने का अवसर भी है। सीएमडी, एनएचपीसी महोदय ने वर्ष 2025 के लिए एनएचपीसी के प्रमुख लक्ष्यों को साझा किया और 2000 मेगावाट सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना (असम/अरुणाचल प्रदेश), 800 मेगावाट पार्बती- II जलविद्युत परियोजना (हिमाचल प्रदेश), 120 मेगावाट रंगीत- IV जलविद्युत परियोजना (सिक्किम) और राजस्थान में 300 मेगावाट सौर परियोजना सहित कई ऐतिहासिक परियोजनाओं के सफल कमीशनिंग पर जोर दिया। इसके साथ ही सीएमडी महोदय ने सभी स्थानों पर एनएचपीसी की टीमों से अपने विभिन्न कार्यों को समय पर पूरा करने और पूरे वर्ष बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आग्रह किया।
श्री आर.के. चौधरी महोदय ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को सफलता और नए अवसरों से भरपूर एक खुशहाल और समृद्ध नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर, श्री राम भारतीय कला केंद्र, नई दिल्ली के कलाकारों द्वारा ‘श्री राम’ नामक एक रंगारंग नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम का प्रसारण एनएचपीसी के सभी लोकेशनों पर किया गया।
