National NewsSlider

Availability of hygienic and wholesome “Economy Khana in trains/ at stations

railways

New Delhi, April 25: Provision of Economy / Snacks/Combo Meals and affordable Packaged Drinking water at the platform near GS coaches.

Indian Railways is the major transporter for all strata of society. Railways strive hard to fulfill their obligation to all. One of the major challenges in this regard is providing economical, wholesome and hygienic meals to passengers.

Provision of economy meals, snacks/combo meals to be served through extended service counters to be placed at the platform near GS coaches to facilitate service of economy meals, snacks/combo meals and affordable packaged drinking water to passengers traveling in GS coaches of the trains. Economy Meal consists of – 07 poori (175 gm), Dry Aloo veg. (150 Gm) & pickle (12 gm) @ Rs.20/- (incl. GST). While Snack Meal contains (350 Gm), Assortment of South Indian Rice or Rajma/ Chole – Rice or Khichdi or Kulche/Bhature- Chole or Pao-Bhaji or Masala Dosa@ Rs. 50/- (incl. GST).Northern Railway is also providing one glass drinking water(200ml) @ Rs. 03.

Shobhan Choudhuri, General Manager of Northern Railway said that passengers are being provided wholesome and hygienic “Economy Khana” in trains and at stations. Monitoring is being done to ensure that quality and hygiene are maintained.

Northern Railway is committed to providing safe, smooth, and efficient services to its customers.


नयी दिल्ली, दिनांक 25-04-2024:

रेलगाड़ियों/रेलवे स्‍टेशनों पर स्वच्छ और पौष्टिक “इकोनॉमी खाना” की उपलब्धता
प्‍लेटफॉर्म पर सामान्‍य श्रेणी के डिब्‍बों के निकट
इकोनॉमी/स्‍नैक्‍स/कॉम्‍बो मील और किफायती दामों पर बोतलबंद पेयजल का प्रावधान

भारतीय रेल समाज के सभी वर्गों के लिए यातायात का एक बहुत बड़ा माध्यम है । रेलवे समस्‍तजनों की आकांक्षाओं को पूरा करने का भरसक प्रयास करती है । इस सम्बन्ध में रेल यात्रियोंको कम मूल्य पर पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है ।

रेलगाड़ियों के सामान्‍य डिब्‍बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्‍ता खाना, स्‍नैक्‍स/कॉम्‍बो मील और किफायती दर पर पैकेटबंद पेयजल की सेवा प्रदान करने के लिए प्‍लेटफॉर्म पर सामान्‍य श्रेणी के डिब्‍बों के लगने के निकट सस्‍ता खाना, स्‍नैक्‍स/कॉम्‍बो मील का प्रावधान किया गया है। 20 रुपए के मूल्‍य पर उपलब्‍ध कराये जाने वाले “इकोनॉमी खाना” के अन्तर्गत सात पूरियां (175 ग्राम), आलू की सूखी सब्जी (150 ग्राम) और अचार होता है । 50 रुपए मूल्‍य पर उपलब्‍ध कराये जाने वाले 350 ग्राम के स्‍नैक्‍स मील के अंतर्गत दक्षिण भारतीय चावल अथवा राजमा/छोले-चावल अथवा खिचड़ी अथवा कुलचे/भटूरे-छोले अथवा पाव भाजी अथवा मसाला डोसा होता है ।एक गिलास पीने का पानी(200 एमएल), 03 रुपए में प्रदान किया जा रहा है l

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभन चौधुरी ने बताया कि रेलयात्रियों को स्‍वच्‍छ रूप से तैयार किया गया पौष्टिक “इकोनॉमी खाना” उपलब्ध कराया जा रहा है । “इकोनॉमी खाना” की गुणवत्ता और स्वच्छता को बनाये रखने के लिए निगरानी भी की जा रही है ।

उत्‍तर रेलवे अपने सभी उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

Back to top