Faridabad, Feb 14: NHPC Limited, a Navratna enterprise of the Government of India, has been Certified™ by Great Place To Work for the second consecutive year (January 2026 to January 2027), achieving an improved Trust Index Score.
Great Place To Work focuses on workplace culture, employee experience, and leadership behaviors that enhance market performance.
The certification, based on a rigorous assessment, evaluates employee feedback and organizational practices across five pillars: Credibility, Respect, Fairness, Pride, and Camaraderie.
Bhupender Gupta, CMD of NHPC, congratulated employees for this achievement, highlighting the importance of utilizing insights from the certification process to strengthen NHPC’s work culture.
The certification reflects NHPC’s commitment to fostering an environment of trust, respect, and inclusivity. Over five decades, NHPC has maintained a positive employee experience despite challenges related to geographical diversity and cultural differences, with 88% of employees participating in the survey, showcasing strong engagement and trust in the organization.
This certification enhances NHPC’s reputation among organizations recognized for outstanding workplace culture, focusing on employee engagement and overall satisfaction.
एनएचपीसी लिमिटेड ने लगातार दूसरे वर्ष ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन प्राप्त किया
भारत सरकार का नवरत्न उद्यम, एनएचपीसी लिमिटेड ने पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर ट्रस्ट इंडेक्स स्कोर प्राप्त करते हुए जनवरी 2026 से जनवरी 2027 की अवधि के लिए लगातार दूसरे वर्ष के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन प्राप्त किया है।
ग्रेट प्लेस टू वर्क, कार्यस्थल संस्कृति, कार्मिक अनुभव और नेतृत्व व्यवहार पर केंद्रित एक वैश्विक संगठन है जो मार्केट लीडिंग रेवेन्यू, कार्मिक प्रतिधारण और विस्तारित नवाचार प्राप्त करने में सहायता करता है। यह प्रमाणन कठोर मूल्यांकन मॉडल पर आधारित है जो व्यापक स्तर पर कार्मिकों की प्रतिक्रिया प्राप्त करता है और पांच बिंदुओं- विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गौरव और सौहार्द पर संगठनात्मक कार्य पद्धतियों का मूल्यांकन करता है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर, एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री भूपेंद्र गुप्ता ने लगातार दूसरे वर्ष ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन अर्जित करने के लिए सभी कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने प्रमाणन प्रक्रिया से प्राप्त परिज्ञान का विश्लेषण करने पर जोर दिया और एनएचपीसी की कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर, सार्थक प्रयासों को करने का आह्वान किया।
ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन™ विश्वास, सम्मान, गरिमा, समावेशिता, मान्यता और प्रशंसा पर आधारित संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एनएचपीसी की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। अपनी स्थापना के बाद से पांच दशकों से अधिक की विकास यात्रा के साथ, एनएचपीसी ने भौगोलिक विविधताओं, भाषाओं, संस्कृतियों, स्थानीय परंपराओं और सामाजिक परिस्थितियों से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद अत्यधिक सकारात्मक कार्मिक अनुभव को प्रोत्साहित किया है। संगठन के कार्मिक निगमित लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा गौरव व सम्मान के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए सदैव प्रतिबद्धता से एकजुट रहते हैं। सर्वेक्षण के सभी स्तरों पर एनएचपीसी के 88% कार्मिकों ने भाग लिया, जो संगठन की प्रक्रियाओं और नेतृत्व में उनकी सुदृढ़ भागीदारी और विश्वास को रेखांकित करता है।
यह प्रतिष्ठित प्रमाणन एनएचपीसी को कार्यस्थल संस्कृति में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठित संगठनों में पुनर्स्थापित करता है, जो कार्मिक के साथ जुड़ाव, उनके कल्याण और समग्र अनुभव को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
