Public Sector NewsSlider

हिंदी दिवस एवं पाँचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हडको सम्मानित

हिंदी दिवस एवं पाँचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हडको सम्मानित

हिंदी दिवस एवं पाँचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान, वर्ष 2024-25 के लिए हडको को प्रतिष्ठित “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) एवं हडको द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित पुस्तक “बहुभाषी भारत में भाषा प्रौद्योगिकी और ए.आई. की भूमिका” का विमोचन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में हडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, संजय कुलश्रेष्ठ ने मंच साझा करते हुए हडको का प्रतिनिधित्व किया।

पुस्तक के संपादन में, सचिव महोदया (राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय) के निर्देशन एवं कार्यकारी निदेशक (राजभाषा, हडको) के मार्गदर्शन में, सतेंद्र राठी (सहायक निदेशक, गृह मंत्रालय) तथा डॉ. रेखा चंदोला (वरिष्ठ प्रबंधक, हडको) का विशेष योगदान रहा।

Related posts

Back to top