New Delhi, August 29: Bharat Heavy Electricals (BHEL) has won the prestigious ‘SCOPE Eminence Award in the Category of R&D, Technology Development & Innovation’ for the year 2022-23.
The President of India, Smt. Droupadi Murmu, presented the award to K. Sadashiv Murthy, CMD, BHEL, and S.M. Ramanathan, Director (E, R&D), BHEL, in the presence of Minister of State for Finance, Pankaj Chaudhary.
The awards are a recognition of excellence, innovation, and leadership in Public Sector Enterprises. Directors on the Board of BHEL, including Krishna Kumar Thakur, Director (HR); Tajinder Gupta, Director (Power); and Ms. Bani Varma, Director (IS&P), were also present on the occasion.
बीएचईएल ने अनुसंधान व विकास, प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार श्रेणी में स्कोप एमिनेंस पुरस्कार जीता
नई दिल्ली, 29 अगस्त: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (बीएचईएल) ने वर्ष 2022-23 के लिए ‘अनुसंधान वविकास, प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘स्कोप एमिनेंस पुरस्कार’ जीता है। भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने यह पुरस्कार बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,
श्री के. सदाशिव मूर्ति, और बीएचईएल के निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास), श्री एस.एम. रामनाथन को माननीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी की उपस्थिति में प्रदान किया।
ये पुरस्कार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में उत्कृष्टता, नवाचार और नेतृत्व को मान्यता प्रदान करते हैं। बीएचईएल के निदेशक मंडल से श्री कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (मानव संसाधन); श्री तजिंदर गुप्ता, निदेशक (पावर); और सुश्री बानी वर्मा, निदेशक (औद्योगिक प्रणाली एवं उत्पाद) भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
