Faridabad, May 31: NHPC, a Navratna enterprise of Govt. of India is observing ‘Swachhta Pakhwada 2025’ at its Corporate Office and all its Regional Offices, Projects and Power Stations across the country from 16th May to 31st May 2025 as per guidelines issued by the Government of India.
R.K. Chaudhary, CMD, NHPC, Uttam Lal, Director (Personnel), Sanjay Kumar Singh, Director (Projects) and Suprakash Adhikari, Director (Technical) and other senior NHPC officers took part in special plantation programme titled ‘Ek Pedh – Ma ke Naam’ organized under Swachhta Pakhwada 2025 at NHPC Residential Colony, Faridabad on 30th May 2025. A special highlight of the programme was a Nukkad natak on cleanliness awareness performed by girl students of Govt. Model Senior Secondary School, Sarai, Faridabad.
During the Pakhwada, NHPC has been organizing various activities as cleanliness awareness programmes, plantation, skit presentation, cleaning kit distribution, awareness programmes on hygiene, drawing and painting competitions etc. across all its locations.
एनएचपीसी में मनाया गया ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2025′
भारत सरकार का नवरत्न उद्यम एनएचपीसी, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दिनांक 16 मई से 31 मई 2025 तक अपने निगम मुख्यालय और देश भर में स्थित अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, परियोजनाओं और पावर स्टेशनों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2025’ मना रही है ।
श्री आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी, श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं) और श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी) और एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दिनांक 30 मई 2025 को एनएचपीसी आवासीय कॉलोनी, फरीदाबाद में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आयोजित विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘एक पेड़ – मां के नाम’ में भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, सराय, फरीदाबाद की छात्राओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक था।
पखवाड़े के दौरान, एनएचपीसी अपने सभी कार्यस्थलों पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण, नाटक प्रस्तुति, सफाई किट वितरण, स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रही है।
