41.5 C
New Delhi
June 5, 2026
News from StatesSlider

उत्तर रेलवे ने वर्ष 2024 में सिलेक्शन कैलेंडर के माध्यम से कुल 19,572 कर्मचारियों को पदोन्नत किया

Northern Railway promoted a total of 19,572 employees through the Selection Calendar during the year 2024

उत्तर रेलवे देश मे पहला रेलवे ज़ोन है जिसमे पदोन्नति के लिए सिलेक्शन कलेंडर के माध्यम से एडवांस मे ही पदोन्नति प्रक्रिया को प्रारम्भ किया जाता हैं

नई दिल्ली, 20 जनवरी 2025: उत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग की कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता का क्षेत्र है, जो कर्मचारी की आकांक्षाओं और संगठनात्मक हितों की भी रक्षा करता है। पदोन्नति से कर्मचारियों की सामाजिक प्रतिष्ठा, वित्तीय लाभ एवं सेवानिवृत्ति लाभ मे भी बदोतरी होती है । उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर रेलवे के नेतृत्व में वर्ष 2024 के दौरान कुल 1.16 लाख कर्मचारियों में से कुल 19,572 कर्मचारियों का चयन एवं पदोन्नति चयन कैलेंडर निगरानी प्रणाली की सहायता से की गयी। । यह कुल संख्या का लगभग 16.87% है।

उत्तर रेलवे देश मे पहला ज़ोन है जिसमे पदोन्नति के लिए सिलेक्शन कलेंडर मॉनिटरिंग के माध्यम से एडवांस मे ही पदोन्नति प्रक्रिया को प्रारम्भ किया जाता हैं । सभी मंडल और वर्कशॉप को चयन सूची/पैनल एडवांस में ही तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जब कोई कर्मचारी रिटायर हो जाए तो अगले योग्य कर्मचारी को उसी दिन पदोन्नति दी जा सके। उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय ने कर्मचारियों की पदोन्नति की मॉनिटरिंग के लिए एक सिलेक्शन कैलेंडर बनाया हुआ हैं। इसमें उत्तर रेलवे के सभी मंडल यूनिट को सभी कैटेगरी को शामिल किया गया है जिससे कोई भी चयन/उपयुक्तता एवं ट्रेड टेस्ट छूट नहीं सकता है। इसको साप्ताहिक आधार पर अपडेट किया जाता हैं और प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा साप्ताहिक रिव्यू किया जाता हैं।

वर्ष 2024 में दिल्ली मंडल ने 6008, मुरादाबाद मंडल ने 3403, फिरोजपुर मंडल ने 2866, लखनऊ मंडल ने 2113, अंबाला मंडल ने 2011 और अन्य यूनिट/वर्कशॉप ने 3171 कर्मचारियों को चयनित कर पदोन्नत किया।