Faridabad, March 28: NHPC Limited, India’s premier hydro power utility has secured Foreign Currency Loan of JPY 20.00 Billion from Japan Bank for International Cooperation (JBIC), Japan for implementation of renewable project including 300 MW Solar power Project, Bikaner being developed under CPSE 1000 MW Scheme. The loan agreement was signed by Executive Director (Finance), NHPC and Shri Ryuta Suzuki, Director General, New Energy and Power Finance Department II, JBIC in the presence of Shri R.P. Goyal, CMD and Director (Finance), Shri Uttam Lal, Director (Personnel) and Sh. R.K. Chaudhary, Director (Technical & Projects) at NHPC Corporate Office on 28th March 2024 .
This is a first kind of loan syndication by NHPC with JBIC for financing of renewable energy project. JBIC’s loan is co-financed with MUFG Bank Ltd., Japan and Bank of Yokohama Ltd., Japan.
The facility is extended under JBIC’s GREEN Operations (Global Action for Reconciling Economic growth and Environment Preservation) which ensures preservation of global environment.
एनएचपीसी ने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन(जेबीआईसी),जापान के साथ 20 बिलियन
जापानी येन के ऋण संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किया
भारत की अग्रणी जलविद्युत यूटिलिटी, एनएचपीसी लिमिटेड ने सीपीएसई 1000 मेगावाट योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही 300 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना,बीकानेर सहित नवीकरणीय परियोजना के क्रियान्वयन हेतु जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी), जापान से 20.00 बिलियन जापानी येन का विदेशी मुद्रा ऋण प्राप्त किया है। दिनांक 28 मार्च 2024 को एनएचपीसी के निगम मुख्यालय में श्री आर.पी. गोयल, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक एवं निदेशक (वित्त), श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक) व श्री आर.के. चौधरी, निदेशक (तकनीकी एवं परियोजनाएं) की उपस्थिति में कार्यपालक निदेशक (वित्त), एनएचपीसी और श्री रयुता सुजुकी, महानिदेशक, न्यू एनर्जी एण्ड पावर फाइनेन्स डिपार्ट्मेन्ट II, जेबीआईसी द्वारा इस ऋण संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए ।
नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के वित्तपोषण के लिए जेबीआईसी के साथ एनएचपीसी द्वारा यह पहला विशेष तरह का ऋण सिंडिकेशन है। यह जेबीआईसी का ऋण एमयूएफजी बैंक लिमिटेड, जापान और बैंक ऑफ योकोहामा लिमिटेड, जापान द्वारा सह-वित्तपोषित है।
यह सुविधा जेबीआईसी के ग्रीन ऑपरेशंस (आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण में सामंजस्य के लिए वैश्विक कार्रवाई) के अंतर्गत विस्तारित की गई है ,जो की वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण को सुनिश्चित करती है।
