37.7 C
New Delhi
June 7, 2026
News from StatesSlider

टनकपुर-देहरादून तथा अनांद विहार टर्मिनल-पुरी के बीच चलेंगी नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ियाँ

Railways run Special trains

New Delhi, March 06: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधा के लिए रेलवे ने टनकपुर-देहरादून तथा आनंद विहार टर्मिनल-पुरी के बीच दिनाँक 09.03.2024 से नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ियाँ 15020/15019 तथा 18427/18428 निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-


15020/15019 टनकपुर-देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी


15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी दिनाँक 09.03.2024 से प्रत्येक शनिवार को टनकपुर से साँय 07.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:35 बजे देहरादून पहुंचेगी | वापसी दिशा में 15019 देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी दिनाँक 10.03.2024 से प्रत्येक रविवार को देहरादून से दोपहर 03.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04.00 बजे टनकपुर पहुंचेगी |


वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली 15020/15019 टनकपुर-देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस मार्ग मे बनबसा, खटीमा, पीलीभीत,भोजीपुरा,


बरेली सिटी, बरेली जं॰, चंदौसी, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर तथा हरिद्वार स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |


18427/18428 पुरी -आनंद विहार टर्मिनल-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी


18427 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी दिनाँक 09.03.2024 से प्रत्येक शनिवार को पुरी से सुबह 04.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी | वापसी दिशा में 18428 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी दिनाँक 10.03.2024 से प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से साँय 05.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 11.55 बजे पुरी पहुंचेगी |


वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली 18427/18428 पुरी -आनंद विहार टर्मिनल-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस मार्ग मे साक्षीगोपाल, खोरधा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जखपुरा, हरिचन्दनपुर, केन्दुझरगढ़, बांशपानी, डांगोवापोसी, चाईबासा, चाण्डिल, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जं॰ गोमो, कोडरमा, गया, सासाराम, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं॰, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल तथा टुंडला स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |