34.4 C
New Delhi
July 4, 2026
Public Sector NewsSlider

NHPC organises Vasant Utsav 2024

nhpc vasant mela

Faridabad, March 02: NHPC Limited, India’s premier hydropower company, organised ‘Vasant Utsav 2024’ with great fervour at the NHPC Residential Complex, Surajkund, Faridabad on 2nd March 2024. The programme was inaugurated by Rajendra Prasad Goyal, CMD, NHPC in presence of R.K. Chaudhary, Director (Technical & Projects), NHPC, Santosh Kumar, CVO, NHPC, senior NHPC officers and Gayatri Goyal and other members of Ladies Welfare Association. Speaking on the occasion, Rajendra Prasad Goyal, CMD, NHPC said that ‘Vasant’ is time of happiness and energy which is being celebrated by NHPC.

He further said that NHPC is crossing new milestones and the commissioning of its upcoming projects like 2000 MW Subansiri Lower Project and 800 MW Parbati-II Project will substantially strengthen its overall installed capacity and balance sheet.

Vasant Utsav 2024 was organized by NHPC to welcome the arrival of spring and to showcase the rich and diverse Indian culture. A number of stalls promoting local handicrafts, dress materials, food delicacies etc. from various States/Union Territories as J&K, Himachal Pradesh, Sikkim, West Bengal, Arunachal Pradesh, Uttarakhand, Assam etc. were set up by NHPC power stations, projects and regional offices.

The special attractions of the Utsav were performances from renowned singer Sushmita Das from Odisha and classical Odissi dance by performers from SOCH (School of Creative Hands). A special flower show was also organized on the occasion.   


एनएचपीसी द्वारा वसंत उत्सव 2024 का आयोजन

 एनएचपीसी, भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी ने 02  मार्च 2024 को एनएचपीसी आवासीय परिसर, सूरजकुंड, फरीदाबाद में ‘वसंत उत्सव 2024’ का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री राजेंद्र प्रसाद गोयल, सीएमडी, एनएचपीसी द्वारा श्री आर.के. चौधरी, निदेशक (तकनीकी और परियोनाएं), श्री संतोष कुमार, सीवीओ, एनएचपीसी व श्रीमती गायत्री गोयल सहित महिला कल्याण संघ की सदस्याओं की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए, एनएचपीसी के सीएमडी, श्री राजेंद्र प्रसाद गोयल ने कहा कि ‘वसंत’ ऋतु  प्रसन्नता और ऊर्जा का समय है जिसे एनएचपीसी द्वारा मनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एनएचपीसी नई  उपलब्धियां प्राप्त कर रही है और निर्माणाधीन 2000 मेगावाट की सुबनसिरी लोअर परियोजना और 800 मेगावाट की पार्बती-II परियोजना के चालू होने से इसकी समग्र संस्थापित क्षमता और बैलेंस शीट काफी मजबूत होगी ।

एनएचपीसी द्वारा वसंत आगमन का स्वागत करने और भारतीय संस्कृति की समृद्धता और विविधता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से वसंत उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम आदि जैसे विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से स्थानीय हस्तशिल्प, पोशाक सामग्री, खाद्य व्यंजनों, कठपुतली शो आदि को बढ़ावा देने वाले कई स्टाल एनएचपीसी पावर स्टेशनों/परियोजनाएं/क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्थापित किए गए थे। उत्सव के विशेष आकर्षण में ओडिशा की प्रसिद्ध गायिका श्रीमती सुस्मिता दास का प्रदर्शन व SOCH (स्कूल ऑफ क्रिएटिव हैंड्स) के कलाकारों का शास्त्रीय ओडिसी नृत्य था। इस अवसर पर एक विशेष पुष्प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

Related posts

Back to top