Public Sector NewsSlider

REC and UNISED Join Hands to Empower Children’s Education in Siddharth Nagar, Uttar Pradesh

rec unised mou

Gurugram, March 02 : REC Limited, a Maharatna CPSE under the Ministry of Power and a leading NBFC, through it’s CSR arm REC Foundation  has partnered with the Unit of Science and Educational Development (UNISED) to support the education of ~75,500 children in Siddharthnagar district, Uttar Pradesh. Under its Corporate Social Responsibility (CSR) initiative, REC has committed financial assistance of Rs 9.91 crore towards this noble cause.

The Memorandum of Agreement (MoA) between the REC Foundation and UNISED was signed during a ceremony held in New Delhi. The agreement was finalized by Bhupesh Chandolia, Head of CSR at REC Foundation, and Ms. Rashmi Kumari, Assistant Programme Director at UNISED, solidifying their commitment to improving educational opportunities for underprivileged children.

UNISED, with its nationwide presence, is dedicated to revolutionizing education through innovative learning systems. As part of this collaboration, UNISED will implement solar energy-operated smart classes and establish joyful learning resource labs in government schools across Siddharthnagar district. This initiative aims to provide students with access to modern educational tools and resources, empowering them to excel academically and creatively.

Recently, REC Foundation, has demonstrated unwavering support for the education of 12,500 children of ex-servicemen, making a contribution of Rs 15 Crores to the Armed Forces Flag Day Fund.


आरईसी और यूनिसेड ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए समझौता किया

गुरुग्राम – विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न सीपीएसई और अग्रणी एनबीएफसी आरईसी लिमिटेड ने अपनी सीएसआर शाखा आरईसी फाउंडेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में ~75,500 बच्चों की शिक्षा को सहयोग देने के लिए विज्ञान और शैक्षिक विकास इकाई (यूनिसेड) के साथ साझेदारी की है। अपनी कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत, आरईसी ने इस कार्य के लिए 9.91 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।

नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान आरईसी फाउंडेशन और यूनिसेड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर श्री भूपेश चंदोलिया, सीएसआर प्रमुख, आरईसी फाउंडेशन और रश्मी कुमारी, सहायक कार्यक्रम निदेशक, यूनिसेड ने हस्ताक्षर किए।  

यूनिसेड अपनी राष्ट्रव्यापी उपस्थिति के साथ, नवीन शिक्षण प्रणालियों के माध्यम से शिक्षा की प्रगति के लिए कार्य कर रहा है। इस सहयोग के तहत यूनिसेड, सिद्धार्थनगर जिले के सरकारी स्कूलों में सौर ऊर्जा से संचालित स्मार्ट कक्षाएं और प्रयोगशालाएं स्थापित करेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक शैक्षिक उपकरणों और संसाधनों तक पहुंच प्रदान करना, और उन्हें अकादमिक और रचनात्मक रूप से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाना है।

हाल ही में, आरईसी फाउंडेशन ने सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों के 12,500 बच्चों की शिक्षा को सहयोग देना था।

Related posts

Back to top