Public Sector NewsSlider

MoU signed between NHPC and Cheshire Home India, Delhi Unit to provide medical care and nutritional support to the physically and mentally challenged persons

nhpc mou2

Faridabad, Jan 18: A Memorandum of Understanding (MoU) has been signed under Corporate Social Responsibility between NHPC and Cheshire Home India, Delhi Unit on 17.01.2024 at Faridabad for providing medical care and nutritional support to the physically and mentally challenged persons residing at Cheshire Home India, Okhla Road, Delhi Unit,. The MoU was signed by GM (CSR&SD), NHPC and Retd. Major General Vijay Krishna, Member Managing Committee, Cheshire Home India in the august presence of Uttam Lal, Director (Pers.), NHPC and ED (CSR&SD), NHPC.

Under the MoU, NHPC will provide medical and nutritional support for one year to the physically and mentally challenged people living in Cheshire Home India, Delhi unit through Cheshire Home India, Delhi unit. Further, arrangements will also be made to appoint doctors, nurses, psychiatrists and attendants for the care of the physically and mentally challenged people.


शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए एनएचपीसी और चेशायर होम इंडियादिल्ली यूनिट के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

चेशायर होम इंडिया, दिल्ली यूनिट में शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए एनएचपीसी और चेशायर होम इंडिया, ओखला रोड, दिल्ली यूनिट के बीच दिनांक 17.01.2024 को फरीदाबाद में सीएसआर के अंतर्गत समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।

श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी और कार्यपालक निदेशक (सीएसआर एंड एसडी), एनएचपीसी की गरिमामयी उपस्थिति में महाप्रबंधक (सीएसआर एंड एसडी), एनएचपीसी और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विजय कृष्णा, सदस्य प्रबंध समिति, चेशायर होम इंडिया द्वारा इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत, एनएचपीसी द्वारा चेशायर होम इंडिया, दिल्ली यूनिट के माध्यम से चेशायर होम इंडिया, दिल्ली यूनिट में रह रहे दिव्यांगजनों को एक वर्ष के लिए चिकित्सीय सेवा और पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांगजनों की देखभाल के लिए चिकित्सकों, नर्सों, मनोचिकित्सकों एवं परिचारकों की व्यवस्था भी की जाएगी।

Related posts