· Open to collaboration with Saudi Arabian companies and forming Joint Venture Companies
New Delhi, Nov 08: In a bid to expand its footprints in the global arena, NBCC (India) Ltd., a Navratna PSU is actively exploring business opportunities in Kingdom of Saudi Arabia. In a recent development, an e-meeting was held under the chairmanship of Joint Secretary, (HFA), Ministry of Housing and Urban Affairs on cooperation in Housing and other infrastructure. The meeting was attended by Abdulrahman Altawil, Deputy Minister, Real Estate Development, Saudi Arabia, representatives from the National Housing Company (NHC), Saudi Arabia and senior NBCC officials.
NHC, Saudi Arabia is actively collaborating with various countries to develop real estate, affordable housing, innovative building technology in Saudi Arabia. NBCC has expressed interest in collaborating with Saudi Arabian companies for new business opportunities in Saudi Arabia.
As per a recent report, by a reputed consultancy firm, Saudi Arabia will need to create approximately 1.2 million new homes to reach a housing stock of 4.96 million houses by 2030. Housing demand is expected to increase from 99,600 houses in 2021 to 153,000 houses by 2030 with an average of 124,000 houses over the period.
The meeting with representatives of Saudi Arabia thus presented a good platform for a strong commitment for further collaboration and exploration of joint ventures in the affordable housing and construction sectors, keeping in mind the shared goals of both Nations.
एनबीसीसी सऊदी अरब सल्तनत में व्यावसायिक अवसरों की खोज करने की योजना बना रहा है
· सऊदी अरब कंपनियों के साथ सहयोग करने और संयुक्त उद्यम कंपनियों का गठन करने के लिए तत्पर
वैश्विक क्षेत्र में अपने पदापर्ण को विस्तारित करते हुए, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड, नवरत्न पी.एस.यू. किंगडॉम ऑफ सऊदी अरब में व्यावसायिक अवसरों की सक्रिय रूप से खोज रहा है। हाल ही में, आवासन और अन्य अवसंरचना में सहयोग पर आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव (एच.एफ.ए.) की अध्यक्षता में एक ई-बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में श्री अब्दुल रहमान अल्ताविल, उप मंत्री, रियल एस्टेट विकास, सऊदी अरब, राष्ट्रीय आवास कंपनी (एन.एच.सी.), सऊदी अरब के प्रतिनिधियों और एनबीसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
सऊदी अरब में रियल एस्टेट, किफायती आवास, नवोन्मेषी भवन प्रौद्योगिकी को विकसित करने के लिए एन.एच.सी., सऊदी अरबविभिन्न देशों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है। एनबीसीसी ने सऊदी अरब में नए व्यावसायिक अवसरों के लिए सऊदी अरब कंपनियों के साथ सहयोग में रुचि व्यक्त की है।
एक प्रतिष्ठित परामर्श फर्म की एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब को वर्ष 2030 तक 4.96 मिलियन घरों के आवास स्टॉक तक पहुंचने के लिए लगभग 1.2 मिलियन नए आवासों का निर्माण करना होगा। इस अवधि में औसतन 124,000 आवासों के साथ आवासों की मांग वर्ष 2021 में 99,600 आवासों से बढ़कर वर्ष 2030 तक 153,000 आवासों तक बढ़ने की उम्मीद है।
दोनों देशों के साझा लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सऊदी अरब के प्रतिनिधियों के साथ इस बैठक ने, भावी सहयोग के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता और किफायती आवास तथा निर्माण क्षेत्रों में संयुक्त उद्यमों की खोज हेतु एक अच्छा मंच प्रदान किया है।


