36.2 C
New Delhi
June 21, 2026
News from States

Special Train to run from Chandigarh to Santragachi

04railway
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे, चंडीगढ़ से सांतरागाछी के लिए दिनाँक 25.05.2023 को स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04528 का संचालन निम्नानुसार करेगी :-

04528 चंडीगढ़ - सांतरागाछी स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 25.05.2023 को चंडीगढ़ से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर यात्रा के तीसरे दिन सुबह 08.30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी । 
वातानुकूलित तथा शयनयान श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में अम्बाला कैंट,यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी,  पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं०, गया, नेताजी सुभाष चंद बोस जं० गोमोह , पुरुलिया , टाटानगर, तथा खड़गपुर जं० स्टेशनों पर ठहरेगी