41.5 C
New Delhi
June 5, 2026
News from StatesSlider

दिल्ली में हुआ 13वें वार्षिक कार्यक्रम उत्सव-25 का आयोजन

13th annual event Utsav-25 organized in Delhi

-शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपराओं में वरिष्ठ एवं नवोदित प्रतिभाओं को किया गया सम्मान
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को 13वें वार्षिक कार्यक्रम उत्सव-25 का आयोजन किया गया। स्मिपैक ट्रस्ट और पीपुल्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस संध्या में भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक असाधारण प्रस्तुति आयोजित की गई। कार्यक्रम विश्व प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की याद में आयोजित किया गया।

13th annual event Utsav-25 organized in Delhi
13th annual event Utsav-25 organized in Delhi

कार्यक्रम में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्मिपैक ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा और पीपुल्स फाउंडेशन के अध्यक्ष वी एन झा ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के उपस्थित श्रोताओं का कहना था कि कार्यक्रम ने एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।

वहीं, आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिष्ठित कलाकार ने अपना प्रदर्शन किया, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपराओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्मिपैक ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा और पीपुल्स फाउंडेशन के अध्यक्ष वी एन झा ने बताया कि इस संध्या के कार्यक्रम की शुरूआत स्मृति सिंह द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद अधिराज चौधरी द्वारा सितार और जरगम खान द्वारा तबला का प्रदर्शन किया गया।

वहीं, स्मिपैक लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार 2025 प्रस्तुतिकरण -पं. बलदेव राज वर्मा (गायन), भारतीय शास्त्रीय गायन गुलाम हसन खान तबला, उजीथ उदय कुमार और हारमोनियम चेतन निगम ने अपनी प्रस्तुति दी। सितार और बेला वादन सुब्रत देय और रंजन कुमार, तबला पर कपिल शर्मा और सुसमॉय मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति दी।

शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि हम अपने साझीदार वी एन झा, संरक्षक के पी कोहली, ललित खन्ना, सुयश गुप्ता, सरबजीत, राजमणि, कलाकारों और समर्थकों के आभारी हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को संभव बनाने में मदद की। संध्या का समापन हमारे सभी संरक्षकों के प्रति दिल से धन्यवाद के साथ हुआ जिन्होंने अपनी उदार समर्थन से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि हमने भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक सुंदर उत्सव को मनाया।