34.4 C
New Delhi
July 4, 2026
National News

उत्तर रेल्वे : बभनान स्‍टेशन पर दो रेलगाडि़यों का ठहराव प्रदान

47b9d3d7aa8e7403f055687288bf0bdf e1627065228140

New Delhi, Aug 26: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने निम्‍न रेलगाडि़यों को निम्‍नानुसार छ: माह की प्रयोगात्‍मक अवधि के लिए बभनान स्‍टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है:-

दिनॉंक 02.09.2022 से यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 15654 जम्‍मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्‍सप्रेस सांय 06.19 बजे जबकि दिनॉंक 03.09.2022 से यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्‍मूतवी अमरनाथ एक्‍सप्रेस सांय 03.50 बजे बभनान स्‍टेशन पर रूकेगी । दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा ।

दिनॉंक 01.09.2022 से यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 11123 ग्‍वालियर-बरौनी एक्‍सप्रेस मध्‍यरात्रि 00.07 बजे बभनान स्‍टेशन पर आकर मध्‍यरात्रि 00.09 बजे प्रस्‍थान करेगी । इस रेलगाड़ी को 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा ।

Related posts

Back to top