34.4 C
New Delhi
July 4, 2026
National News

स्वतंत्रता सेनानियों/उनके परिवार द्वारा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन नं. 12954 अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया

20railway inaug

New Delhi, July 20: भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में “आजादी का अमृत महोत्सव” पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रेल मंत्रालय 18 जुलाई 2022 से 23 जुलाई 2022 तक कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

ट्रेन नं 12953/12954 अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलती है। 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी द्वारा “भारत छोड़ो आंदोलन” की नींव रखी गई थी। गांधी जी ने ग्वालिया टैंक मैदान में दिए अपने भाषण में अंग्रेजों को भारत छोड़ने और करो या मरो का आह्वान किया, जिसने पूरे देश को आंदोलन के लिए प्रेरित किया।

20railway1

इसके बाद गांधीजी को पुणे के आगा खान पैलेस में कैद कर दिया गया और लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। आज़ादी के बाद से, 8 अगस्त को “अगस्त क्रांति दिवस” के रूप में जाना जाता है और मुंबई में जहां से इसे शुरू किया गया था, उसे अब अगस्त क्रांति मैदान के रूप में जाना जाता है। इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन और स्थान के सम्मान में मुंबई और दिल्ली के बीच चलने वाली एक राजधानी एक्सप्रेस का नाम अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस रखा गया ।

20railway

आज स्वतंत्रता सेनानी/उनके परिवार, डॉ. बी.एन. पाण्डेय (स्वतंत्रता सेनानी एवं आई.एन.ए. के सदस्य), श्रीमती कमला देवी धर्म-पत्नी स्वर्गीय श्री कृष्ण लाल (स्वतंत्रता सेनानी) ने हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन नं. 12954 अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया । श्री. डिम्पी गर्ग, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली और दिल्ली मंडल के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related posts

Back to top