38.6 C
New Delhi
June 22, 2026
Public Sector NewsSlider

‘Swachhta Pakhwada 2025’ begins at NHPC

Swachhta Pakhwada 2025’ begins at NHPC

Faridabad, May 16: NHPC, a Navratna enterprise of Govt. of India’s is observing ‘Swachhta Pakhwada 2025’ at its Corporate Office and all its Regional Offices, Projects and Power Stations across the country from 16th May to 31st May 2025 as per guidelines issued by the Government of India.

Swachhta Pakhwada 2025 commenced on May 16th, 2025, with a pledge ceremony at the Corporate Office, wherein R.K. Chaudhary, CMD, NHPC administered the ‘Swachhta Pledge’ to all employees. Uttam Lal, Director (Personnel), Sanjay Kumar Singh, Director (Projects), Suprakash Adhikari, Director (Technical), Santosh Kumar, CVO and other senior NHPC officers were also present on the occasion.

During the Pakhwada, NHPC will be organizing various activities as cleanliness awareness programmes, plantation, skit presentation, cleaning kit distribution, awareness programmes on hygiene, drawing and painting competitions etc. across all its locations.

——————————————————————————————————————————————————————–

एनएचपीसी में स्वच्छता पखवाड़ा 2025′ का शुभारम्भ

भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, भारत सरकार की एक नवरत्न उद्यम एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक अपने निगम मुख्यालय और देश भर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, परियोजनाओं और पावर स्टेशनों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2025’ का आयोजन रहा है।

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 की शुरुआत दिनांक 16 मई, 2025 को कॉर्पोरेट कार्यालय में एक शपथ समारोह के साथ हुई, जिसमें श्री आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी ने सभी कार्मिकों को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई। इस अवसर पर श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएँ), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री संतोष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

पखवाड़े के दौरान, एनएचपीसी द्वारा अपने सभी कार्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण, स्किट प्रस्तुति, सफाई किट वितरण, स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।