नई दिल्ली, दिनाँक 17.07.2023: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने जम्मू तवी से हरिद्वार के बीच रेलगाड़ी संख्या 04676/04675 समर स्पेशल रेलगाड़ी निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
● 04676/04675 जम्मू तवी-हरिद्वार – जम्मू तवी स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)
04676 जम्मू तवी-हरिद्वार स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 16.07.2023. को जम्मू तवी से साँय 07.45 बजे प्रस्थान कर यात्रा के अगले दिन सुबह 05:30 बजे हरिद्वार पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04675 हरिद्वार – जम्मू तवी स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 17.07.2023 को हरिद्वार से रात्रि 08.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08.30 बजे जम्मू तवी पहूँचेगी |
वातानुकूलित शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कठुआ,पठानकोट कैंट ,जलंधर कैंट , लुधियाना , तथा अम्बाला कैंट, स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |







