33.7 C
New Delhi
June 15, 2026
Public Sector NewsSlider

पावरग्रिड डी एंड बीपीएसयू अवार्ड 2023 से सम्मानित

09powergrid award

नई दिल्ली: 09.10.2023: पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक महारत्न पीएसयू को पावर ट्रांसमिशन श्रेणी में ड न एंड ब्रैड स्ट्रीट पीएसयू अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। पावरग्रिड की ओर से स्टैनली मैथ्यूज, कार्यपालक निदेशक (मा. सं. वि. एवं केंद्रीय संचार) और बी. अनंतसरमा, कार्यपालक निदेशक (केंद्रीय आयोजना एवं सा. प्र.) ने यह पुरस्कार विवेक जोशी, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग और अजीत बी. चव्हाण, एसीईओ, जी ई एम से नई दिल्ली में आयोजित एक शानदार समारोह में प्राप्त किया। डन एंड ब्रैड स्ट्रीट व्यावसायिक जानकारी और ज्ञान का विश्व का अग्रणी प्रदाता है।

दिनांक 30.09.2023 को पावरग्रिड और उसकी सहायक कंपनियों की कुल ट्रांसमिशन परिसंपत्ति में 1,76,180 सी के एम ट्रांसमिशन लाइनें, 275 सब-स्टेशन और 5,12,601 एम वी ए की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता सम्मिलित है और कंपनी ने 99.85%  से अधिक की उच्च ट्रांसमिशन सिस्टम उपलब्धता बनाए रखी है।