35.6 C
New Delhi
June 14, 2026
Public Sector NewsSlider

NHPC organizes Shramdaan programme under ‘Swachhata Pakhwada – Swachhata Hi Seva 2023’

01nhpc pakhwada

Faridabad, Oct 01: NHPC organized a Shramdaan programme for cleanliness campaign under Swachhata Pakhwada – Swachhata Hi Seva 2023’on 1st October 2023. Under the leadership of Uttam Lal, Director (Personnel), NHPC, the senior NHPC officers and employees performed Shramdaan by running a cleanliness drive in the historic Mughal Bridge over  Budhia Wala Nala, Santosh Nagar and surrounding areas in Faridabad. During the Shramdaan programme school children and local people also took part enthusiastically alongwith the NHPC employees. Speaking on the occasion, Uttam Lal, Director (Personnel) NHPC gave the message of cleanliness awareness to the school children and local people. He further asked them to keep their surrounding areas clean and tidy.

This programme was organized by NHPC to pay tribute to the Father of the Nation, Mahatma Gandhi on the eve of his birth anniversary. NHPC is observing ‘Swachhata Pakhwada – Swachhata Hi Seva 2023’ campaign at its Corporate Office and across all its locations 15th September to 2nd October 2023.


एनएचपीसी द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा 2023’ के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

एनएचपीसी द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा 2023’ के अंतर्गत दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 को स्वच्छता अभियान हेतु श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) श्री उत्तम लाल के नेतृत्व में एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने फरीदाबाद के बुढ़िया नाला पर बने ऐतिहासिक मुगल ब्रिज, संतोष नगर में और इसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। श्रमदान कार्यक्रम के दौरान एनएचपीसी कार्मिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों तथा स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़ श्रमदान किया। इस अवसर पर श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक)  ने स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों  को स्वच्छता जागरूकता का संदेश देते  हुए आसपास के क्षेत्रों को साफ सुथरा रखने को भी कहा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजली देने हेतु एनएचपीसी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएचपीसी द्वारा अपने निगम मुख्यालय सहित सभी कार्यस्थलों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा 2023’ अभियान 15 सितंबर से 02 अक्टूबर 2023 तक मनाया जा रहा है।