नई दिल्ली, दिनांक 27.10.2022: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगामी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे नई दिल्ली से भागलपुर के लिए दिनांक 27.10.2022 को स्पेशल रेलगाड़ी सं0 04050 को निम्नानुसार चलायेगी:-
04050 नई दिल्ली-भागलपुर त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 27.10.2022,को नई दिल्ली से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 08.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी ।
04050 नई दिल्ली-भागलपुर स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं0 , पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं0, , बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, कियूल, जमालपुर, तथा सुल्तान गंज स्टेशनों पर ठहरेगी ।
