35.4 C
New Delhi
July 16, 2026
Public Sector NewsSlider

एचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने वाणिज्यिक वाहनों के बेहतर प्रदर्शन के लिए जेन्युइनडीईएफ लॉन्च किया

HPCL & Tata Motors Launch Genuine DEF for Enhanced Vehicle Performance

मुंबई, 5 मार्च, 2025:महारत्न तेल कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने भारत की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के साथ मिलकर एक को-ब्रांडेड जेन्युइन डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (डीईएफ) पेश किया है। यह उच्च गुणवत्ता वाला डीईएफ वाहन के प्रदर्शन को बेहतर बनाने, ड्राइवट्रेन दक्षता बढ़ाने और वाहनों को लंबे समय तक चलने में मदद करेगा। इसका उत्पादन बीआईएस-अनुमोदित सुविधाओं को ध्‍याम में रखकर किया जाता है जो उच्चतम उद्योग मानकों का पालन करते हैं। यह को ब्रांडेडजेन्युइन डीईएफ़ समाधान देश भर में एचपीसीएल के 23,000 ईंधन स्टेशनों के व्यापक रिटेल नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों के लिए त्वरित उपलब्धता और सुलभ पहुँच सुनिश्चित करता है।

डीईएफ आधुनिक बीएस6-के अनुरूप डीजल वाहनों का एक आवश्यक घटक है। यह खतरनाक नाइट्रोजन ऑक्साइड को सुरक्षित नाइट्रोजन और पानी में बदलकर हानिकारक उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है। इस को-ब्रांडेडजेन्युइन डीईएफ का उपयोग करकेअब टाटा मोटर्स के ग्राहक उत्सर्जन और पर्यावरण मानकों का अनुपालन करते हुए अपने वाहन की दक्षता में सुधार कर सकते हैं।

hpcl launch1

लॉन्च के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ,हिन्‍दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक – विपणन श्री अमित गर्ग ने कहा, “एचपीसीएल वाहन क्षेत्र में नए विचारों और संधारणीयता  को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। को-ब्रांडेड डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (डीईएफ) के लिए टाटा मोटर्स के साथ हमारी साझेदारी उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। 23,000 से अधिक रिटेल आउटलेटृस और टाटा मोटर्स की तकनीकी विशेषज्ञता के हमारे विशाल नेटवर्क की मदद सेहमारा लक्ष्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाला, आसानी से सुलभ और पर्यावरण अनुकूल ईंधन उपलब्‍ध कराना है,जो हरित भविष्य में योगदान दे।”

इस अवसर पर टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक श्री गिरीश वाघ ने कहा कि एचपीसीएल के साथ यह सहयोग वाणिज्यिक वाहन उद्योग के लिए अभिनव और संधारणीय  समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता में एक कदम आगे है। हमारे कोब्रांडेड जेन्युइन डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड की शुरूआत यह सुनिश्चित करती है कि टाटा मोटर्स के ग्राहक अब  देशभर में इसे और भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और उच्चतम पर्यावरण मानकों का अनुपालन करते हुए इष्टतम प्रदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। हमें प्रसन्नता है कि एचपीसीएल के साथ साझेदारी करके एक ऐसे उत्पाद की पेशकश की है , जो न केवल वाहन की दक्षता को बढ़ाता है बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ और भविष्य को हरा-भरा बनाने में भी योगदान देता है।

एचपीसीएल नवाचार, संधारणीयता  और ग्राहक केन्द्रित सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है। यह  स्वच्छ ईंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और ईंधनरिटेल बिक्री व  डिजिटल प्रगति के प्रयासों के साथ भारत के ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ा रहा  है। इसकी सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखला और रिफाइनरियों एवं टर्मिनलों सहित आधुनिक बुनियादी ढाँचा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सुचारू उत्पाद उपलब्धता सुनिश्चित करता है। संधारणीयवाहनों और उत्सर्जन को कम करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, एचपीसीएल भारत के परिवहन क्षेत्र के लिए एक हरित और अधिक कुशल भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

टाटा मोटर्स सम्पूर्ण सेवा 2.0 पहल के माध्यम से अपने वाणिज्यिक वाहनों के लिए संपूर्ण वाहन समाधान प्रदान करता है। इसमें ब्रेकडाउन सहायता, गारंटीयुक्‍त टर्नअराउंड समय, वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) औरजेन्युइनअतिरिक्त  पुर्जों तक आसाने से  पहुंच जैसी सेवाएं शामिल हैं। टाटा मोटर्स फ्लीट प्रबंधन में सुधार और वाहन अपटाइम बढ़ाने के लिए कनेक्टेड वाहन प्लेटफ़ॉर्म, फ्लीट एज का भी उपयोग करता है। देश भर में 2500 से अधिक बिक्री और सेवा केंद्रों के साथ, टाटा मोटर्स अपने वाहनों के लिए उच्चतम अपटाइम सुनिश्चित करता है।

Related posts

Back to top