39.3 C
New Delhi
June 8, 2026
News from States

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेंगी स्पेशल रेलगाड़ियाँ(08 फेरे)

Railways run Special trains

नई दिल्ली, दिनांक 21.12.2023: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच निम्नानुसार स्पेशल रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है:-

04085/04086 नई दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी (04 फेरे) 04085 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 22.12.2023 तथा 29.12.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04086 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 24.12.2023 तथा 31.12.2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से साँय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी|

वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंo ,अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी (04 फेरे) 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 23.12.2023 तथा 30.12.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 25.12.2023 तथा 01.01.2024 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से साँय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06॰25 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी| वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंo, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|