35.7 C
New Delhi
June 8, 2026
News from States

नई दिल्ली-दरभंगा जं॰के बीच चलेगी त्यौहार आरक्षित ए॰सी॰ सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)

Railways run Special trains

नई दिल्ली, दिनांक 16.11.2023: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगमी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली के बीच त्यौहार स्पेशल 02254/02253 रेलगाड़ी निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-

02254/02253 नई दिल्ली-दरभंगा जं॰-नई दिल्ली आरक्षित ए॰सी॰ सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)

02254 नई दिल्ली-दरभंगा जं॰ आरक्षित ए॰सी॰ सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 16.11.2023 को नई दिल्ली से साँय 07.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 02:45 बजे दरभंगा जं॰पहूँचेगी | वापसी दिशा में 02253 दरभंगा जं॰- नई दिल्ली आरक्षित ए॰सी॰ सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 17.11.2023 को दरभंगा जं॰ से साँय 06:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 02:15 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे गोविंदपुरी, प्रयागराज जं॰, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं॰ बक्सर, आरा ,पटना जं॰, मोकामा जं॰,बरौनी जं॰ तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|