31.7 C
New Delhi
July 23, 2026
News from States

राजगीर- आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी (12 फेरे)

HOLI SPECIAL TRAINS

नई दिल्ली,दिनांक 14.11.2023: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगामी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने राजगीर- आनंद विहार टर्मिनल-राजगीर के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी 02365/02366 निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-

02365/02366 राजगीर- आनंद विहार टर्मिनल-राजगीर सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी(12 फेरे)

02365 राजगीर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 21.11.2023 से 09.12.2023 तक प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को राजगीर से रात्रि 08.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 03:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहूँचेगी | वापसी दिशा में 02366 आनंद विहार टर्मिनल-राजगीर सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 22.11.2023 से 10.12.2023 तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 07.10 बजे राजगीर पहूँचेगी | शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बिहार शरीफ जं॰, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज तथा गोविंदपुरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

Related posts

Back to top