35.7 C
New Delhi
June 8, 2026
News from States

आनंद विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी के बीच चलेगी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी (10 फेरे)

HOLI SPECIAL TRAINS

नई दिल्ली, दिनांक 09.11.2023: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगमी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी 04028/04027 निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-

04028/04027 आनंद विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी (10 फेरे)

04028 आनंद विहार टर्मिनल -बापूधाम मोतिहारी स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 15.11.2023, 18.11.2023, 21.11.2023, 24.11.2023 एवं 27.11.2023 को आनंद विहार टर्मिनल से तड़के 01.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11:30 बजे बापूधाम मोतिहारी पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04027 बापूधाम मोतिहारी- आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 16.11.2023, 19.11.2023, 22.11.2023, 25.11.2023 एवं 28.11.2023 को बापूधाम मोतिहारी से तड़के 02.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहूँचेगी |

शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे मुरादाबाद, बरेली,शाहजहाँपुर, सीतापुर जं॰, गोंडा, बस्ती, पनियहवा, नरकटियागंज, बेतिया तथा सगौली जं॰ स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|