34.3 C
New Delhi
June 20, 2026
National News

आनंद विहार टर्मिनल -पटना के बीच चलेगी सुपरफास्ट समर स्‍पेशल ट्रेन (कुल 08 फेरे)

17railway

नई दिल्‍ली, दिनांक 15.06.2023: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे, आनंद विहार टर्मिनल -पटना के बीच सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 02250/02249 का संचालन निम्नानुसार करेगी :-

02250 आनंद विहार टर्मिनल -पटना सुपरफास्ट समर स्पेाशल रेलगाड़ी दिनांक 16.06.2023,18.06.2023, 23.06.2023 तथा 25.06.2023 को आनंद विहार टर्मिनल से सांय 07.10 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सुबह 06.50 बजे पटना पहुंचेगी । वापसी दिशा में 02249 पटना- आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट समर स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक 17.06.2023,19.06.2023, 24.06.2023 तथा 26.06.2023 को पटना से सुबह 09.00 बजे प्रस्‍थान कर उसी दिन रात्रि 08.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी ।

वानानुकूलित तथा शयनयान श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं० तथा पं० दीन दयाल उपाध्‍याय जं० स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।