35.8 C
New Delhi
June 21, 2026
National News

समस्तीपुर-अमृतसर के बीच चलेगी समर स्पेशल रेलगाड़ी

17railway

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने समस्तीपुर-अमृतसर के बीच निम्नानुसार 05273/05274 समर स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है:-

05273/05274 समस्तीपुर-अमृतसर-समस्तीपुर (साप्ताहिक) स्पेशल रेलगाड़ी (08 फेरे)

नई दिल्ली.  दिनांक 31.05.2023: 05273 समस्तीपुर-अमृतसर स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 06.06.2023. से 27.06.2023 तक प्रत्येक मगंलवार को समस्तीपुर से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान कर यात्रा के तीसरे दिन तड़के 02:20 बजे अमृतसर पहूँचेगी | वापसी दिशा में 05274 अमृतसर-समस्तीपुर स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 08.06.2023. से 29.06.2023 तक प्रत्येक वीरवार को अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 03.00 बजे समस्तीपुर पहूँचेगी | 

वातानुकूलित शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा , सीतापुर , मुरादाबाद , सहारनपुर, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जलंधर सिटी, तथा ब्यास  स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|