41.5 C
New Delhi
June 4, 2026
National NewsSlider

समर स्पेशल रेलगाड़ियाँ का संचालन

17railway

New Delhi, May 29: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली- वाराणसी/श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा /ऊधमपुर के बीच निम्नानुसार समर स्पेशल रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है:-

04052/04051 नई दिल्ली-वाराणसी- नई दिल्ली (साप्ताहिक) स्पेशल रेलगाड़ी (8 फेरे)

04052 नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 04.06.2023. से 25.06.2023 तक प्रत्येक रविवार को नई दिल्ली से साँय 07.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 09:45 बजे वाराणसी पहूँचेगी| वापसी दिशा में 04051 वाराणसी–नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 05.06.2023. से 25.06.2023 तक प्रत्येक सोमवार को वाराणसी से साँय 06.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 09.00 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी| वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे गाज़ियाबाद ,मुरादाबाद , लखनऊ तथा प्रतापगढ़ स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

04071/04072 नई दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली गति शक्ति (साप्ताहिक) स्पेशल रेलगाड़ी (10 फेरे)

04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 02.06.2023. से 30.06.2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 03.06.2023. से 01.07.2023 तक प्रत्येक शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से साँय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.50 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी| वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंo , अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|